फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19, Petition for nationalization of health sector rejected in Supreme Court

Covid-19: सुप्रीम कोर्ट में स्वास्थ्य क्षेत्र के राष्ट्रीयकरण की याचिका खारिज

Tue, 14 Apr 2020 02:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Apr 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Covid19, Petition for nationalization of health sector rejected in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 महामारी पर अंकुश तक देश में सारी स्वास्थ्य सुविधाओं व संबंधित इकाइयों के राष्ट्रीयकरण के निर्देश देने संबंधी याचिका खारिज कर दी। जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस रवींद्र भट की बैंच ने याचिका के सुझावाें को ‘मिथ्या विचार’ करार दिया।

विज्ञापन


सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र का पक्ष रखते हुए कहा, ऐसी मांग न व्यावहारिक है, न सुने जाने योग्य। इस पर जस्टिस भूषण ने याचिकाकर्ता से पूछा, इस तरह का आदेश कैसे दे सकते हैं? याचिकाकर्ता ने कहा, उनका उद्देश्य मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराना है।
विज्ञापन


कोर्ट चाहे, तो केंद्र को आदेश जारी कर सकता है। जस्टिस भूषण ने कहा, वह सभी निजी अस्पतालों के राष्ट्रीयकरण का आदेश नहीं दे सकते। बता दें कि सरकार ने पहले ही कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कुछ अस्पतालों को नियंत्रण में लिया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed