फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19, Mumbai,Pune lockdown may extended till May 18

कोरोना संकटः मुंबई-पुणे में 18 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिए संकेत

Sun, 26 Apr 2020 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई/पुणे
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई/पुणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Apr 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Covid19, Mumbai,Pune lockdown may extended till May 18
मुंबई में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि 18 मई तक बढ़ाई जा सकती है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा, राज्य के अन्य हिस्सों में 4 मई से लॉकडाउन हट सकता है लेकिन सर्वाधिक कोरोना ग्रस्त मुंबई-पुणे में 18 मई तक लॉक डाउन जारी रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


टोपे ने कहा, लॉकडाउन कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए किया गया है। ऐसे में अगर संक्रमितों की संख्या कम नहीं हुई तो लॉकडाउन बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं है। खासकर, मुंबई की झुग्गी बस्तियों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सभी कंटेंनमेंट जोन पूरी तरह बंद हैं अथवा नहीं। टोपे ने कहा, जरूरत पड़ी तो 3 मई के बाद मुंबई-पुणे के कंटेंनमेंट जोन में और 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

 

  • प्रवासी मजदूरों की वापसी पर पीएम से चर्चा कल

टोपे ने कहा, राज्य के प्रवासी मजदूरों को घर वापस भेजने के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • राज्य में 512 कंटेंमेंट जोन

‘महाराष्ट्र में 512 कंटेनमेंट जोन हैं। बीते एक महीने में मुंबई-पुणे में सर्वाधिक मामले मिले हैं। ऐसे में मुंबई-पुणे के हॉटस्पाट में लॉकडाउन बढ़ाना होगा। मेरा व्यक्तिगत मत है कि 18 मई तक लॉकडाउन जारी रखा जाए। - राजेश टोपे, स्वास्थ्य मंत्री, महाराष्ट्र


 

  • महाराष्ट्र में कांस्टेबल की मौत, कुल 96 पुलिसकर्मी संक्रमित

मुंबई में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव एक 57 वर्षीय कांस्टेबल की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना से किसी पुलिस कर्मी की यह पहली मौत है। यह साउथ मुंबई के वर्ली नाका इलाके में रहता था। वहीं महाराष्ट्र में अब तक 96 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें 15 अधिकारी हैं। इनमें तीन अधिकारी और चार पुलिस कर्मी संक्रमण से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed