{"_id":"62ccf8b22fdcc7496114836f","slug":"covid19-india-13615-new-corona-cases-in-24-hours-active-patients-crossed-1-31-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19: 24 घंटे में कोरोना के 13,615 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.31 लाख पार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid19: 24 घंटे में कोरोना के 13,615 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.31 लाख पार
Tue, 12 Jul 2022 10:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:07 AM IST
सार
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 13,615 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20 लोगों की मौत भी हुई है। अब कोरोना के 1,31,043 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में 13,615 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले देश में 16,678 नए मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले 10 जुलाई को 18,257 केस सामने आए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 13,265 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। वहीं इस दौरान 20 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अब कोरोना के 1,31,043 सक्रिय मरीज हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर 3.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अब तक 5.25 से ज्यादा की मौत
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 525474 पहुंच गई है। इसमें पिछले 24 घंटों का आंकड़ा भी शामिल है। इसके अलावा देश में अब तक 42996427 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं 1990059536 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बढ़ा रहा मुसीबत
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि देश में ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स के कारण स्थिति बिगड़ रही है। इसे लेकर विशेष सतर्कता की अपील की जा रही है। वर्तमान में मिल रहे ज्यादातर मामलों के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2, BA.4 और BA.5 को प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स में शोधकर्ताओं ने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.5 को अति संक्रामक बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के अन्य वैरिएंट्स से यह अलग है, इसके लक्षण भी अलग तरह के देखे जा रहे हैं। कई देशों में ओमिक्रॉन का यह सब-वैरिएंट बड़ी समस्या के तौर पर सामने आ रहा है।