कोरोना योद्धाओं को मिलेगा शहीद का दर्जा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार: सीएम पटनायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना योद्धाओं के लिए बड़ा एलान किया है। नवीन पटनायक ने कहा कि अगर कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहे किसी भी कोरोना योद्धा की मौत होती है तो उसे शहीद का दर्जा दिया जाएगा। राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
State will treat them as martyrs & provide state funeral with state honors. A detailed scheme of awards will be instituted recognizing their unparalleled sacrifice.These awards will be given on national days: Odisha CM Naveen Patnaik https://t.co/nzOtF0lo2E
— ANI (@ANI) April 21, 2020विज्ञापन
नवीन पटनायक ने कोरोना योद्धाओं को 50 लाख रुपये के बीमा की भी घोषणा की है। पटनायक ने कहा कि भारत सरकार की पहल के साथ राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवा देने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों (निजी और सार्वजनिक) और अन्य सभी आवश्यक सेवाओं के सदस्यों को 50 लाख रुपये दिए जाएं।
नवीन पटनायक ने कहा कि मरने वाले कोरोना योद्धाओं को राज्य सरकार शहीद मानेगी और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ में उनके बलिदानों को देखते हुए एक अवार्ड के गठन की भी योजना बनाई जा रही है। इन पुरस्कारों को राष्ट्रीय दिवस पर दिया जाएगा।
Any act against them (health personnel) is an act against the state. In case anyone indulges in any act that will disturb or dishonor their work,very strict criminal action will be taken against them including invoking provisions of National Security Act: Odisha CM Naveen Patnaik pic.twitter.com/hLluvzkCBE
— ANI (@ANI) April 21, 2020
इसके अलावा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कोई भी हिंसा राज्य के खिलाफ किया जाने वाला कार्य है। अगर कोई भी व्यक्ति उनके काम में खलल डालेगा या अपमान करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रावधान शामिल हैं।
तीन उत्तरी जिलों में त्वरित दलों और विशेषज्ञों को भेजा गया
घनी आबादी वाले तीन उत्तरी जिलों के कोरोना वायरस हॉटस्पॉट के रूप में सामने आने के साथ ही ओडिशा सरकार ने मंगलवार को इस बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वहां त्वरित कार्रवाई दलों (आरआरटी) और विशेषज्ञों को भेजा है। अधिकारियों ने बताया कि बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 79 मामले सामने आए हैं और इनमें से 23 मामले इन जिलों में हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 48 घंटे में कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं। भद्रक और बालासोर में आठ-आठ मामले सामने आए हैं और सात मामले जाजपुर में हैं।
एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि तीन जिलों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव एनबी धाल ने मंगलवार को वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों और राज्य त्वरित कार्रवाई दलों (आरआरटी) को वहां कदम उठाने को कहा गया है।
पश्चिम बंगाल से लोगों के लौटने को लेकर चिंतित राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने को कहा है क्योंकि राज्य में सामने आए 74 में से कम से कम 24 मामलों का संबंध बंगाल से है।