{"_id":"60becdeccdb2b555e22cdffe","slug":"covid19-icmr-fourth-sero-survey-started-6-year-old-children-also-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में चौथा सीरो सर्वे शुरू, 6 साल के बच्चे भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में चौथा सीरो सर्वे शुरू, 6 साल के बच्चे भी शामिल
Tue, 08 Jun 2021 07:24 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:24 AM IST
सार
विशेषज्ञों का कहना है कि चौथा सीरो सर्वेक्षण अन्य तीन सर्वेक्षणों से अलग होगा क्योंकि संक्रमितों की संख्या में अचानक आए भारी उछाल के अलावा, पिछले चार महीनों में आबादी के एक हिस्से को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
सीरो सर्वे (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी का प्रसार जानने के लिए देश में चौथा सीरो सर्वे शुरू हो चुका है। यह सर्वे देश के उन्हीं 70 जिलों में किया जा रहा है जहां पहले तीन सर्वे हुए थे। हालांकि इस बार 6 साल की आयु के बच्चे भी सर्वे में शामिल हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 30 मई को देश में चार महीने से कोई नया सर्वे नहीं होने का खुलासा किया था जिसके बाद 31 मई को आईसीएमआर ने जून के पहले सप्ताह में सर्वे शुरू करने का फैसला लिया था। दो दिन पहले ही आईसीएमआर ने सभी राज्यों को सर्वे शुरू करने के निर्देश भी दिए। वहीं सोमवार से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में यह सर्वे शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार 21 राज्यों के 70 जिलों में सीरो सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
आखिरी सीरो सर्वे दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच किया गया जिसके परिणाम फरवरी में सामने आए कि 25 फीसदी तक संक्रमित मिले हैं। इसके आधार पर यह अनुमान लगाया गया कि देश में हर चौथा व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ चुका है। अब 30 हजार लोगों को सर्वे में शामिल किया जाएगा। इसमें करीब 50 फीसदी बच्चे होंगे जिनकी आयु 6 से 18 वर्ष होगी। इसके अलावा सर्वे के दौरान फॉर्म में टीकाकरण का एक विकल्प भी जोड़ा है ताकि पता चले कि संक्रमण के बाद एंटीबॉडी विकसित हुई हैं या फिर टीका लेने के बाद। में यह नियम लागू कर दिए जाएंगें।
विज्ञापन