7.5 करोड़ किसानों को 14,946 करोड़ रुपये जारी: वित्त मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5.29 करोड़ लाभार्थियों को खाद्यान्न के रूप में मुफ्त राशन दिया गया है। साथ ही वितरण के लिए 3,985 मीट्रिक टन दलहन विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भेजा गया है। इसके अलावा देश के 7.47 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पहली किस्त के रुप में 14946 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
वित्त मंत्रालय के सचिव राजेश मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज को तेजी से लागू करने के लिए उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल तक 32 करोड़ से अधिक गरीबों को पैकेज के तहत 29,352 करोड़ रुपये का नकद समर्थन दिया है।
97.8 लाख गैस सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को दिए हैं। 2.1 लाख ईपीएफओ सदस्यों ने ऑनलाइन 510 करोड़ रुपये निकाले हैं।19.86 करोड़ महिलाओं को उनके जनधन खाते में 9930 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। 2.82 विधवा, दिव्यांग और वृद्घाश्रम के बुजुर्गों को 1400 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। 2.17 करोड़ इमारत इत्यादि निर्माण कार्य के पंजीकृत मजदूरों को अब तक 3071 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।