{"_id":"60bc03aa9546ab4bab5cb032","slug":"covid19-arindam-bagchi-said-ministry-of-external-affairs-will-help-the-students-studying-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: अरिंदम बागची ने कहा- विदेश में पढ़ रहे छात्रों की मदद करेगा विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: अरिंदम बागची ने कहा- विदेश में पढ़ रहे छात्रों की मदद करेगा विदेश मंत्रालय
Sun, 06 Jun 2021 04:37 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 04:37 AM IST
सार
- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने विदेश में पढ़ रहे छात्रों से कहा है कि वे अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ओआईए-द्वितीय डिवीजन को ईमेल पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
- फोटो : ANI
विस्तार
विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्र जो कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह या ऐसी ही किसी समस्या के कारण देश में फंसे हुए हैं, उनसे विदेश मंत्रालय ने शनिवार को उनके ओआईए-द्वितीय डिवीजन से संपर्क करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण भारत में ही फंसे होने पर कर सकते हैं संपर्क
बागची ने उन छात्रों के लिए दो ईमेल भी साझा किए, जो महामारी के कारण विदेश न जा पाने जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन छात्रों से कहा गया है कि वे अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ओआईए-द्वितीय डिवीजन को ईमेल पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही दो-ईमेल आईडी us.oia2@mea.gov.in और so1oia2@mea.gov.in जारी किए गए हैं। विदेश मंत्रालय का यह निर्णय कई देशों द्वारा लगाए गए कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण विदेशों में पढ़ रहे छात्रों को हो रही समस्याओं की पृष्ठभूमि में आया है।
विज्ञापन