{"_id":"5e9ccaae8ebc3e76c77b5ea7","slug":"covid19-16-depots-ready-in-the-country-for-coronavirus-test-kits","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: कोरोना की जांच किट्स के लिए देश में 16 डिपो तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: कोरोना की जांच किट्स के लिए देश में 16 डिपो तैयार
Mon, 20 Apr 2020 03:33 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Apr 2020 03:33 AM IST
सार
- आईसीएमआर ने किट्स वितरण का सौंपा काम
- 31 मई तक हर दिन एक लाख किट्स पहुंचेंगी डिपो तक
विज्ञापन
Dr, R GangaKhedkar, icmr scientist
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अलग अलग हिस्सों में कोरोना जांच किट्स को समय पर पहुंचाने के लिए 16 क्षेत्रीय डिपो तैयार किए गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। इसी के साथ ही आदेश में लिखा है कि 31 मई से हर दिन एक लाख जांच किट्स इन डिपो को वितरण के लिए मिला करेंगी।
विज्ञापन
किट्स के वितरण, परिवहन व संरक्षण इत्यादि की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, चंडीगढ़ और तमिलनाडु में एक-एक डिपो तैयार किए हैं।
विज्ञापन
जबकि दिल्ली और असम में दो-दो डिपो तैयार किए हैं। इन राज्यों के शीर्ष राष्ट्रीय स्तर के शोध संस्थानों को डिपो में तब्दील किया है। केंद्रीय स्तर पर आईसीएमआर और एनआईवी पुणे डिपो के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
आईसीएमआर के अनुसार केंद्रीय डिपो से स्टॉक प्राप्त करना और लैब-लेवल, स्टेट-लेवल के लिए रीपैकेजिंग करना, इन्वेंट्री स्तर पर टैब रखना और रुझानों को भेजना और अग्रिम में स्टॉक का अनुरोध करना इत्यादि कार्य इनके अधीन होंगे। साथ ही हर दिन किट्स से जुड़े तमाम आंकड़े केंद्र सरकार के पोर्टल पर देना अनिवार्य होगा।