फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid Vaccination: Tamil Nadu government says incompletely vaccinated vaccine is creating a big risk to itself as well as to the community

तमिलनाडु : सरकार ने चेताया- टीका न लगवाना या सिर्फ एक खुराक लेना दूसरों के साथ खुद के लिए भी जोखिम भरा

Sun, 21 Nov 2021 01:01 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 21 Nov 2021 01:01 AM IST
सार

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव जे राधाकृष्णन ने उन लोगों से आग्रह किया है जिन्होंने अभी तक दूसरी खुराक नहीं ली है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग टीके प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक टीकाकरण शिविरों में जाएं। मेगा टीकाकरण शिविर का 10वां संस्करण आज (रविवार को) 50 हजार शिविरों के माध्यम से पूरे तमिलनाडु में आयोजित होने वाला है। 18 नवंबर को नौवें संस्करण में 8.36 लाख लोगों ने टीके लगवाए।

विज्ञापन
Covid Vaccination: Tamil Nadu government says incompletely vaccinated vaccine is creating a big risk to itself as well as to the community
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कहा कि जिन लोगों को कोविड-19 के टीके की दूसरी खुराक मिलने वाली है और जिन्हें अभी तक दूसरी खुराक नहीं लगी है, वे न केवल अपने लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए बड़े पैमाने पर जोखिम पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन


तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव जे राधाकृष्णन ने कोरोना महामारी के संबंध में चेताते हुए उन लोगों से आग्रह किया है जिन्होंने अभी तक दूसरी खुराक नहीं ली है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग टीके प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक टीकाकरण शिविरों में जाएं। मेगा टीकाकरण शिविर का 10वां संस्करण आज (रविवार को) 50 हजार शिविरों के माध्यम से पूरे तमिलनाडु में आयोजित होने वाला है। 18 नवंबर को नौवें संस्करण में 8.36 लाख लोगों ने टीके लगवाए।

विज्ञापन


उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 72 लाख से अधिक लोगों ने अभी तक दूसरी खुराक नहीं ली है और उन्हें दूसरी बार टीकाकरण कराना चाहिए। तमिलनाडु ने 17 नवंबर को उन लोगों का टीकाकरण करने के लिए सप्ताह में दो मेगा टीकाकरण शिविर आयोजित करने का फैसला किया, जिन्हें दूसरा टीका लगाया जाना है, लेकिन वे अभी तक इसे लगवा नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राधाकृष्णन के अनुसार, राज्य की 75 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक और 38 प्रतिशत को दूसरी खुराक मिल चुकी है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 18-44 आयु वर्ग में अभी भी लगभग एक करोड़ लोग और 45 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से अधिक के लगभग 50 लाख लोग शेष हैं, जिन्हें अभी तक टीके की पहली खुराक भी नहीं मिली है।

 

उन्होंने कहा कि गैर-टीकाकृत और अपूर्ण टीकाकरण समूह न केवल खुद के लिए, बल्कि बड़े पैमाने पर समुदाय के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। जिन लोगों को अभी तक दूसरा टीका नहीं लगा है, वह इसे अपना कर्तव्य मानते हुए टीके की दूसरी खुराक लगवाएं। कोविड-19 को किसी भी प्रकार से फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण एक प्रभावी उपाय है।
 

राधाकृष्णन ने कहा कि इसके साथ ही कोविड-19 के प्रति उचित व्यवहार जैसे कि मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना और अनुमत गतिविधियों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करना, कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई की आधारशिला है।


 

उन्होंने कहा कि सरकार की अपील के अलावा लोगों को एक मिशन के रूप में आगे आना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस आयु वर्ग के उनके निकटवर्ती लोग और प्रियजन, दोस्त, सहकर्मी और रिश्तेदार आज रविवार को पहली खुराक अवश्य ले लेवें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed