फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid Update: Corona cases increased in the country, 12,847 new infected were found, 14 died

Covid Update : देश में और बढ़े कोरोना केस,  12,847 नए संक्रमित मिले, 14 की मौत

Fri, 17 Jun 2022 09:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 17 Jun 2022 09:48 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में 14 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को 12,213 नए संक्रमित मिले थे, जबकि शुक्रवार को 12,847। इस तरह कल की तुलना में आज 634 मरीज ज्यादा मिले हैं। 

विज्ञापन
Covid Update: Corona cases increased in the country, 12,847 new infected were found, 14 died
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को वृद्धि की रफ्तार कुछ कम रही। शुक्रवार को 12,847 नए मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को 12,213 नए संक्रमित मिले थे, जबकि शुक्रवार को 12,847। इस तरह कल की तुलना में आज 634 मरीज ज्यादा मिले हैं। कल की तुलना में आज मौतें भी ज्यादा हुई हैं। गुरुवार को 11 मौतें हुई थीं। देश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,70,577 हो गई है।

विज्ञापन


सक्रिय मामलों में भी 4,800 से अधिक की वृद्धि हुई है। 14 ताजा मौतें मिलाकर कुल मौतें 5,24,817 हो गई है। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमण के 0.15 फीसदी हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.64 फीसदी है तो मृत्यु दर 1.21 फीसदी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.47 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मामले: 4,32,70,577
सक्रिय मामले: 63,063
कुल रिकवरी: 4,26,82,697
कुल मौतें: 5,24,817
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,84,03,471

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed