{"_id":"60bf9c8949d1bf464522a1c5","slug":"covid-protocols-violated-in-a-program-of-bjp-in-junagarh-of-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: भाजपा के कार्यक्रम में हुआ कोरोना नियमों का उल्लंघन, छह पर मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: भाजपा के कार्यक्रम में हुआ कोरोना नियमों का उल्लंघन, छह पर मामला दर्ज
Tue, 08 Jun 2021 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:06 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ता जमा हुए थे। इनमें से अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहना था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मालिया हाटीना तालुका से भाजपा महासचिव अनिरुद्ध डोडिया और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के जूनागढ़ जिले में भाजपा के एक कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन का मामला सामने आया है। मामले में मालिया हाटीना शहर से पार्टी के छह पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ लोगों के स्वागत के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के किया गया था और इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया था।' गुजरात में कोरोना महामारी के चलते वर्तमान में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर पाबंदी है। इस संबंध में कार्यक्रम का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने पर भारतीय दंड संहिता, महामारी रोग कानून और आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन