फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID -19 : Women of West Bengal recover from infection before hundredth birthday

COVID-19: बंगाल की भवतारिणी ने कोरोना को दी मात, अब मनाएंगी 100वां जन्मदिन

Sun, 06 Dec 2020 06:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 06 Dec 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
COVID -19 : Women of West Bengal recover from infection before hundredth birthday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 6.69 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से 15.36 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं देश की बात करें, तो यहां 96.46 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 1.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की एक सौ वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण को मात देकर सबको अचरज में डाल दिया है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की भवतारिणी सामंता के 100वें जन्मदिन में सिर्फ एक महीने का समय बाकी था। इसी दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई। परिवार वालों को उनके स्वस्थ्य होने की उम्मीद कम थी, लेकिन सामंता ने डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों को अचरज में डालते जिंदगी की जंग जीत ली। भवतारिणी समंता अब अपना 100वां जन्मदिन मनाएंगी।
विज्ञापन



सामंता को 99 साल 11 महीने की उम्र में बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 24 नवंबर को फूलेश्वर इलाके के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुरुआत में उनकी हालत बेहद खराब थी। उस वक्त डॉक्टर और परिवार के सदस्य डरे हुए थे। हालांकि, इलाज के दौरान वह धीरे-धीरे ठीक होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के निदेशक शुभाशीष मित्रा ने कहा कि उन्हें कई तरह की दिक्कतें थीं। उनके इलाज के लिए एक मेडिकल टीम गठित की गई। शुभाशीष मित्रा ने बताया था कि समय से देखभाल के साथ वह ठीक होने लगीं। मित्रा ने कहा, ''हमें खुशी है कि हम उन्हें कोविड -19 मुक्त कर सके और 100वें जन्मदिन से पहले ही उन्हें घर भेज सके।''


स्वास्थ्यकर्मियों ने मिठाइयां दीं 
भवतारिणी सांमता शनिवार को जब एम्बुलेंस से अपने घर रवाना होने लगीं, तो डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उनके लिए गीत गाए, उन्हें फूल और मिठाइयां भेंट कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed