{"_id":"609f79828ebc3e8da90d7e7d","slug":"covid-19-west-bengal-announces-full-lockdown-from-may-16-for-next-15-days-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Lockdown: बंगाल में 16 से 30 मई तक रहेगा सख्त लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Lockdown: बंगाल में 16 से 30 मई तक रहेगा सख्त लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद
Sat, 15 May 2021 01:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 15 May 2021 01:04 PM IST
सार
कोरोना की मार से बेहाल पश्चिम बंगाल में 15 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है। यह लॉकडाउन 16 मई सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगा और 30 मई तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। बंगाल में 15 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं व अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ममता सरकार में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत, बंगाल में 16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी। निजी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो और बस सेवा सब बंद रहेंगे। फल-सब्जी और राशन की दुकानें भी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। रात के 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक लोगों के निकलने पर मनाही होगी।
विज्ञापन
All offices including govt & private to remain closed except emergency services from tomorrow. Intra state bus services, metro, ferry service, gyms, cinema halls, salons, swimming pools to remain closed. Retail shops to be open from 7-10 am: West Bengal Chief Secretary#COVID19 pic.twitter.com/eATsRxb9no
— ANI (@ANI) May 15, 2021
विज्ञापन
बंगाल: क्या-क्या रहेगा बंद?
सभी सरकारी और निजी ऑफिस (जरूरी सेवाओं को छोड़कर), स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह के उद्योग बंद रहेंगे। जरूरी सेवाओं में लगे ट्रक या गुड्स व्हीकल को छोड़कर बाकी सभी ट्रकों, एमरजेंसी के अलावा प्राइवेट कार, टैक्सी, ऑटो नहीं चलेंगी। लोकल ट्रेन, मेट्रो सेवा, बस सेवा, ट्रेन सेवाभी बंद रहेगी।
सिर्फ 3 घंटे के लिए खुलेंगी दूध और फल-सब्जी की दुकानें
फल-सब्जी, राशन, दूध की दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। मिठाई की दुकानें शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू रहेंगे। शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे।