फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Vaccine Prepration : 60 Foreign Heads Of Missions Visit In Hyderabad On Dec 9, To Watch How Much India Is Ready

Covid-19 Vaccine: भारत कितना तैयार, परखने आएंगे 60 विदेशी मेहमान

Tue, 08 Dec 2020 07:43 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 08 Dec 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Prepration : 60 Foreign Heads Of Missions Visit In Hyderabad On Dec 9, To Watch How Much India Is Ready
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए हो रही सभी कवायदों के बीच 60 देशों के प्रतिनिधि हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी और बायोलॉजिकल ई का दौरा करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों वैक्सीन के विकास से जुड़ी कंपनियों और संस्थाओं का दौरा किया था।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत की वैक्सीन उत्पादन और वितरण क्षमता का उपयोग इस संकट से लड़ने में और मानवता की मदद करने के लिए किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि भारत के वैक्सीन विकास के प्रयासों में अन्य देशों ने भी काफी रुचि दिखाई है। अब इसी क्रम में विदेश मंत्रालय की ओर से पिछले महीने 6 नवंबर को की गई प्रेस वार्ता के आलोक में विदेशी मेहमानों की यह यात्रा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन



इसके तहत 60 देशों के प्रतिनिधि नौ दिसंबर को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक और बायोलॉजिकल ई का दौरा करेंगे। इस क्रम में यह अपनी तरह की पहली यात्रा है और इसके बाद अन्य शहरों में स्थापित वैक्सीन से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए भी दौरे आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश में छह वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए आवेदन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वैक्सीन निर्माताओं और वैज्ञानिकों से मुलाकात कर चुके हैं। भारत में छह संभावित वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के चरण में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया को लेकर कहा कि यह केवल एक राज्य या केंद्र की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें जनता की भागीदारी होना बहुत जरूरी है। राजेश भूषण ने कहा कि देश में कुछ संभावित वैक्सीन आने वाले कुछ सप्ताहों में पंजीकृत हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed