{"_id":"5f93e72e72e2dd42917d67a7","slug":"covid-19-vaccine-after-bihar-madhya-pradesh-assam-telangana-karnataka-tamilnadu-announce-free-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बाद इन राज्यों ने किया एलान, मुफ्त में दी जाएगी कोविड-19 वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार के बाद इन राज्यों ने किया एलान, मुफ्त में दी जाएगी कोविड-19 वैक्सीन
Sat, 24 Oct 2020 02:14 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
कोविड 19 टीका (फाइल फोटो)
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन बेशक अब तक नहीं आई है लेकिन इसे लेकर वादों और राजनीति का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में बिहार में भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए बिहारवासियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने की बात कही थी। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां उसपर जमकर निशाना साध रही हैं।
विज्ञापन
वहीं अब तमिलनाडु और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने घोषणा की है कि वे भी अपने राज्य में कोरोना वैक्सीन को मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे। चूंकि स्वास्थ्य राज्य का विषय है इसलिए वैक्सीन के जो भी दाम तय किए जाएंगे, उसमें राज्यों की भागीदारी जरूर होती है। ऐसे में जनता को खुश करने के लिए राज्य सरकारों ने पहले ही मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन देने का वादा कर दिया है।
विज्ञापन
इन राज्यों ने किया मुफ्त वैक्सीन का वादा
असम- राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा का कहना है कि उनके राज्य में लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘असम में वैक्सीन मुफ्त होगी। भारत सरकार ने वैक्सीन मुफ्त में बांटने का फैसला किया है।’ हालांकि केंद्र सरकार ने राज्यों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन को लेकर शिवसेना ने भाजपा से पूछा- बाकी राज्य क्या पाकिस्तान में हैं? या पुतिन आकर देंगे टीका
तेलंगाना- तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री इटेला राजेंदर ने कहा है कि गरीबों और स्वास्थ्यकर्मियों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराना केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। मंंत्री के अनुसार, ‘जो सरकारी अस्पताल आएंगे, उन्हें वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। कीमत से फर्क नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं और यह (वैक्सीन) भी उन्हें मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी।’ उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकारी और निजी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद गरीबों और दैनिक मजदूरों की बारी आएगी।
मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक- असम और तेलंगाना से पहले मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की सरकारों ने भी मुफ्त वैक्सीन की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का कहना है कि सरकार उन लोगों को मुफ्त वैक्सीन देगी जो इसका खर्च नहीं उठा सकते हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार वैक्सीन आ जाए फिर उसकी कीमत पर फैसला किया जाएगा। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार सभी के वैक्सीन का खर्च उठाएगी।