फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 vaccination third phase may stop because madhya pradesh maharashtra and many states do not have vaccines

संकट: 18+ को कैसे लगेगा टीका? कई राज्यों में वैक्सीन की कमी, इनमें भाजपा शासित प्रदेश भी

Fri, 30 Apr 2021 10:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 30 Apr 2021 10:36 AM IST
सार

एक मई यानी कल से देश में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने वाला है लेकिन इससे पहले ही कई राज्यों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। कई राज्यों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त खुराकें नहीं है, जिस वजह से टीकाकरण नहीं शुरू हो पाएगा।

विज्ञापन
covid 19 vaccination third phase may stop because madhya pradesh maharashtra and many states do not have vaccines
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीनेशन को कारगार हथियार माना जा रहा है। वहीं एक मई से टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने वाला है, जिसके तहत 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगना है। लेकिन टीका लगाने से पहले कई राज्यों ने हाथ खड़े कर दिए हैं और कहा कि उनके यहां पर्याप्त कोरोना वैक्सीन नहीं है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात के बाद अब पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी पहली मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लग पाना मुश्किल सा लग रहा है। इन राज्यों का कहना है कि इनके पास पर्याप्त वैक्सीन की खुराकें नहीं है। वहीं इससे पहले दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु भी ऐसा एलान कर चुके हैं। 
विज्ञापन

 

कर्नाटक में नहीं होगा टीकाकरण
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने कहा कि हमने सीरम इंस्टीट्यूट को एक करोड़ खुराकें लेने का ऑर्डर दिया लेकिन वो कल तक हमें वैक्सीन देने के लिए तैयार नहीं हुए। हमारी 18-44 साल के उम्र वाले लोगों से अपील है कि कल वो अस्पताल ना आए क्योंकि राज्य में वैक्सीन नहीं है।


मध्यप्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में वैक्सीन की कमी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि वैक्सीन की खुराकों की पर्याप्त आपूर्ति ना होने की वजह से एक मई से राज्य में टीकाकरण शुरू नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि तीन मई से राज्य में लोगों को टीका लग सकता है। इधर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि टीके की पर्याप्त खुराकें ना होने की वजह से टीकाकरण में समस्या आ सकती है।

वहीं तेलंगाना के जन स्वास्थ्य के महानिदेशक जी श्रीनिवास राव का कहना है कि राज्य सरकार टीका निर्माता कंपनियों के संपर्क में है लेकिन कब तक टीका उपलब्ध हो जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार ने निर्माता कंपनियों को वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर पत्र लिखा लेकिन उसकी पुष्टि नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि 18-44 साल के बीच लोगों को टीका लगाने में देरी हो सकती है। 

महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी
वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने सीरम इंस्टीट्यूट को करीब सात करोड़ डोज का ऑर्डर दिया लेकिन सीरम के अधिकारी ने 15 मई से पहले ना मिलने की पुष्टि की। महाराष्ट्र में टीके की इतनी कमी है कि वहां अगर समय से आपूर्ति नहीं हुई तो अगले दो दिनों के टीकाकरण रोकना पड़ सकता है।

इधर बिहार और झारखंड में भी एक मई से टीकाकरण ना शुरू होने की बात कही गई है। दोनों राज्यों के पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed