फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 Vaccination: 154.32 crores corona vaccine doses provided to States Over 18.14 crores balance 

Corona Vaccination: देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 150 करोड़ के पार, एक साल के भीतर ही बनाया कीर्तिमान

Fri, 07 Jan 2022 07:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 149.66 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 85 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

विज्ञापन
Covid-19 Vaccination: 154.32 crores corona vaccine doses provided to States Over 18.14 crores balance 
वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की बढ़ती रफ्तार के बीच केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है। इस बीच देश में कोरोना वैक्सीन की 1.5 अरब डोज लगाई जा चुकी हैं। देश में पिछले साल 16 जनवरी को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। यानी 150 करोड़ डोज तक पहुंचने में भारत को एक साल से भी कम समय लगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के दफ्तर की ओर ट्विटर पर यह जानकारी दी गई। ट्वीट में पीएम मोदी की बातों को लिख गया।

विज्ञापन


इसके मुताबिक, 150 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीकाकरण के साथ सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को चलाने में विश्व में अग्रणी बना हुआ है। हमारी 90 फीसदी वयस्क आबादी ने करोना वैक्सीन की खुराक ले ली है। तीन जनवरी से अब तक 1.5 करोड़ से अधिक बच्चों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया आभार
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कीर्तिमान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत उन सभी का आभारी है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम अपने डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, इनोवेटर्स और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को धन्यवाद देते हैं, जो लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। मैं उन सभी पात्र लोगों से अपने शॉट लेने का आग्रह करता हूं। आइए मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ें। 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के मोर्चे पर एक उल्लेखनीय दिन! 150 करोड़ का मील का पत्थर पार करने पर हमारे देशवासियों को बधाई। हमारे टीकाकरण अभियान से यह सुनिश्चित किया गया कि कई लोगों की जान बचाई गई। साथ ही हम सभी कोरोना संबंधित प्रोटोकॉल का भी पालन करते रहें।



राज्यों के पास 154.32 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज उपलब्ध
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक केंद्र सरकार द्वारा राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 154.32 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 18.14 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन के खुराक बचे हुए हैं। 

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ तैयारियों की समीक्षा 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राजेश भूषण राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ पीएसए संयंत्रों, ऑक्सीजन सांद्रता और ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर सहित ऑक्सीजन बुनियादी ढांचे की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की। वहीं, केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि सभी ऑक्सीजन उपकरणों को सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की प्राथमिक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जब तक कि सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का क्षेत्र स्तर पर परीक्षण नहीं किया जाता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक कार्यात्मक स्थिति में रखा जाता है।  



देश में आज सामने आए 1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार 100(1,17,100) मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। इससे पहले छह जून 2021 में एक लाख मामले सामने आए थे। वहीं इस दौरान 302 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि 30,836 लोग स्वस्थ भी हुए, लेकिन सबसे अधिक जो चिंता की बात है वह है सक्रिय मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि। देश में अब सक्रिय मरीज बढ़कर तीन लाख 71 हजार (3,71,363) हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed