फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 updates: New Quarantine guidelines for international travelers lift from today, RT-PCR report is compulsorily

Covid-19 updates: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन संबंधी नियम आज से लागू, अनिवार्य रूप से दिखानी होगी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 

Mon, 25 Oct 2021 09:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Oct 2021 09:20 AM IST
सार

वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। बशर्तें उन्हें 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। 
 

विज्ञापन
Covid-19 updates: New Quarantine guidelines for international travelers lift from today, RT-PCR report is compulsorily
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की दर धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि, सरकार तीसरी लहर की आशंका को लेकर अभी भी सतर्क है। ऐसे में भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए बनाए गए नए नियम देश में आज यानी सोमवार से लागू कर दिए गए हैं। अब भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। हालांकि, जो नागरिक वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, उन्हें अनिवार्य होम या इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


नए दिशानिर्देश के तहत भारत सिर्फ उन विदेशी नागरिकों को क्वारंटीन नहीं करेगा, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अनुमोदित वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं और उन देशों के साथ भारत ने पारस्परिक स्वीकृति की व्यवस्था कर रखी हो। हालांकि, ऐसे नागरिकों को आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जमा करनी होगी। रिपोर्ट 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक डोज लेने वाले नागरिकों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य 
सोमवार से लागू हो रहे नए नियम के तहत आंशिक रूप से या फिर वैक्सीन का एक डोज लिए विदेशी नागरिकों को अनिवार्य होम क्वारंटीन का पालन करना होगा। नियम के तहत ऐसे नागरिकों के एयरपोर्ट पहुंचते ही उनकी कोरोना जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें सात दिन का अनिवार्य होम क्वारंटीन का पालन करना होगा। आठवें दिन उन्हें दोबारा टेस्ट कराना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें सात दिन का दोबारा क्वारंटीन का पालन करना होगा, इसके बाद ही उन्हें राहत मिल सकेगी। 

इन देशों की जारी की गई सूची 
भारत सरकार की ओर से उन देशों की सूची भी जारी की गई थी, जिन्हें इन जरूरी नियमों का पालन करना होगा। इन देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाम्बे शामिल है। भारत ने इन देशों को खतरे वाले देशों की सूची में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed