{"_id":"61fca8b036557b5456513991","slug":"covid-19-update-india-reports-1-49-lakh-fresh-corona-cases-and-1072-deaths-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अनचाहा रिकॉर्ड: पांच लाख से ज्यादा मौतों वाला भारत तीसरा देश, आज 1072 ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक अनचाहा रिकॉर्ड: पांच लाख से ज्यादा मौतों वाला भारत तीसरा देश, आज 1072 ने गंवाई जान
Fri, 04 Feb 2022 09:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:47 AM IST
सार
देश में आज कोरोना के 1.49 लाख (1,49,394) नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 13% कम है। पिछले 24 घंटों में 2,46,674 लोग ठीक भी हुए।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण तेजी से घट रहा है। संक्रमण दर घटकर 9.27% पहुंच गई है। हालांकि, देश में कोरोना से होनी वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1072 मौतें हुईं। इसके बाद अब तक कोरोना के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,00,055 पहुंच गया। इसके बाद भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
देश में आज 1.49 लाख नए मरीज
देश में आज कोरोना के 1.49 लाख (1,49,394) नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 13% कम है। पिछले 24 घंटों में 2,46,674 लोग ठीक भी हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में संक्रमण दर अब घटकर 9.27% पहुंच गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,11,666 सैंपल टेस्ट किए गए। इसके बाद कल तक देश में कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
भारत के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
पिछले एक सप्ताह से मौतों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। भारत विश्व का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा 9.1 लाख मौतें अमेरिका में हुई हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील में 6.3 लाख से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद तीसरा नंबर भारत का है, जहां पांच लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। चौथे स्थान पर रूस है, जहां करीब 3.3 लाख मौतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
अब देश में 14 लाख सक्रिय मामले
शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 14.35(14,35,569) लाख सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं अब तक 168.47 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।