फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID 19 Update: Coronavirus Cases Increased by 70 Percent in Month Know How Many COVID Cases Will Rise in June News in Hindi

कोरोना का कहर: एक महीने में 70% मरीज बढ़े, जानिए इस रफ्तार से जून तक कितने लोग संक्रमित हो जाएंगे?

Tue, 03 May 2022 02:52 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 03 May 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
देश के 25 जिलों में कोरोना बेकाबू हो गया है। यहां पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से 42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मिजोरम के सेरचिप में 42.32% पॉजिटिविटी रेट है। मतलब यहां कोरोना की जांच कराने वाले हर 100 लोगों में 42 संक्रमित पाए जा रहे हैं। 
loader
COVID 19 Update: Coronavirus Cases Increased by 70 Percent in Month Know How Many COVID Cases Will Rise in June News in Hindi
इस रफ्तार से बढ़ सकता है कोरोना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में एक बार फिर तेजी आई है। पिछले एक महीने के अंदर इसमें 69.549% का इजाफा दर्ज हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दो अप्रैल को देश में 11 हजार 287 एक्टिव केस थे। अब दो मई यानी कल तक 19 हजार 137 हो गया है। 


अगर संक्रमण की यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में स्थिति फिर से खराब हो सकती है। आइए आंकड़ों के जरिए कोरोना की रफ्तार को समझते हैं...

 

तीन हफ्ते में ऐसे बढ़े एक्टिव केस

कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।
कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
पिछले एक हफ्ते यानी 26 अप्रैल से लेकर दो मई तक देश में 2520 एक्टिव केस बढ़े हैं। इसके पहले 19 से 25 अप्रैल के बीच 2667 एक्टव मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। 12 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच 1172 लोग संक्रमित पाए गए थे। 

यही रफ्तार रही तो अगले दो महीने में हालात होगी भयावह
अभी हर रोज करीब 200 से 600 एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। बीच में एक-दो दिन एक्टिव केस की संख्या माइनस में भी हो रही है। इन सभी को जोड़कर अगर देखा जाए तो हर हफ्ते औसतन 2119 एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आई और इसी हिसाब से एक्टिव केस बढ़ते रहे तो जून के आखिरी हफ्ते तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार के पार हो सकती है। 

हर हफ्ते ऐसे बढ़ सकते हैं मरीज 
तारीख कुल एक्टिव केस (संभावित)
26 अप्रैल से 02 मई 19 हजार 137
04 मई से 10 मई 21 हजार 256
11 से 17 मई 23 हजार 375
18 से 24 मई    25 हजार 494
25 से 31 मई 27 हजार 613
एक से सात जून 29 हजार 732
आठ से 14 जून   31 हजार 851
15 से 21 जून   33 हजार 970
22 से 28 जून 36 हजार 89

नोट : ये आंकड़े हर हफ्ते मिलने वाले औसतन एक्टिव केस के अनुसार हैं। 

केस और मौतों के मामले में 17वें नंबर पर भारत

चीन में कोरोना का कहर
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : Lockdown In China
हर रोज बढ़ते केस और मौत के मामले में भारत अभी 17वें नंबर पर है। अभी सबसे ज्यादा अमेरिका में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। यहां हर रोज 40 से 50 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, मौत के मामले में जर्मनी और फ्रांस आगे हैं। यहां हर दिन 150 से 200 लोगों की मौत हो रही है।

भारत में अभी कुल 4 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अच्छी बात ये है कि इनमें 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि, 5 लाख 23 हजार 889 लोग ऐसे भी रहे, जिनकी जान चली गई। 

25 जिलों में कोरोना हुआ बेकाबू
देश के 25 जिलों में कोरोना बेकाबू हो गया है। यहां पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से 42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मिजोरम के सेरचिप में 42.32% पॉजिटिविटी रेट है। मतलब यहां कोरोना की जांच कराने वाले हर 100 लोगों में 42 संक्रमित पाए जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर भी मिजोरम का ही जिला सितौल है। यहां 38.61% पॉजिटिविटी रेट है। 

 असम के लखीमपुर में 20% पॉजिटिविटी रेट है। इसी तरह हरियाणा के गुरुग्राम में 14.93% और फरीदाबाद में 11.38% पॉजिटिविटी रेट है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में पॉजिटिविटी रेट 25 हो गया है। दिल्ली में भी पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से ज्यादा है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी हालात खराब होते जा रहे हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 10.86% हो गया है। राजस्थान का धौलपुर भी रेड अलर्ट जोन में है। यहां 11.97% पॉजिटिविटी रेट है। मध्य प्रदेश के देवास में 7.51% की रफ्तार से मरीज मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed