COVID -19 : दिल्ली को कोरोना से बचाने को अमित शाह और केजरीवाल ने बनाई रणनीति
नई दिल्ली समेत देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। रविवार शाम को नॉर्थ ब्लॉक में हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया है कि सर्दियों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।दिल्ली और उसके आसपास के लोगों की जान बचाने के लिए यह जरूरी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिए रविवार को नॉर्थ ब्लॉक में एक बैठक बुलाई।इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Delhi: A meeting called by Union Home Minister Amit Shah over #COVID19 situation in the national capital, is underway at North Block.
विज्ञापन विज्ञापन
Union Health Minister Dr Harsh Vardhan, Delhi Lieutenant Governor Anil Baijal, CM Arvind Kejriwal, & other officials are present at the meeting. pic.twitter.com/41nvkRzNpr — ANI (@ANI) November 15, 2020
आईसीयू बेड मुहैया कराएगा डीआरडीओ
दिल्ली में आईसीयू बेड की कमी न रहे, इसके लिए डीआरडीओ को 750 नए बेड का इंतजाम करने के लिए कहा गया है।दिल्ली सरकार कोरोना जांच एक लाख से सवा लाख तक बढ़ाएगी। बता दें कि आईटीबीपी द्वारा पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है। इसमें हजारों लोगों का इलाज हो चुका है।केंद्र सरकार ने अब डीआरडीओ के सेंटर में आईसीयू बेड बढ़ाने की बात कही है।
कोरोना जांच बढ़ाने में आईसीएमआर करेगा मदद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद कहा कि दिल्ली सरकार को कुछ मशीनें खरीदनी हैं। इनकी मदद से नए आईसीयू बेड स्थापित किए जा सकेंगे। दिल्ली में अभी 60 हजार से अधिक लोगों की रोज कोरोना जांच हो रही है। आगे हमारा प्रयास है कि कोरोना जांच को बढ़ाकर एक लाख से सवा लाख तक कर दिया जाए। इस कार्य में आईसीएमआर मदद करेगी, इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय से भरोसा मिला है।
दिल्ली में लग सकता है दोबारा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री केजरीवाल से कोरोना संक्रमण को लेकर दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर पूछ गया। इस पर उन्होंने कहा, हो सकता है कि सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय इस दिशा में कोई कदम उठाए।