{"_id":"60f6f6938ebc3e6d6467a162","slug":"covid-19-prime-minister-modi-discussed-with-the-leaders-of-the-house-these-parties-boycotted-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: प्रधानमंत्री मोदी ने सदन के नेताओं के साथ की चर्चा, इन दलों ने किया बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: प्रधानमंत्री मोदी ने सदन के नेताओं के साथ की चर्चा, इन दलों ने किया बैठक का बहिष्कार
Tue, 20 Jul 2021 10:35 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:35 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर एक सर्वदलीय बैठक की। कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर एक सर्वदलीय बैठक की। कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्यूलर), तेलंगाना राष्ट्र समिति, तमकल मनीला कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित कुछ अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी बैठक का बहिष्कार किया। बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 सहित सभी मुद्दों पर यह सत्र सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो क्योंकि जनता कई मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार भी पूरी तरह तैयार है।
प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों के नेताओं से मंगलवार की शाम कुछ समय निकालने का आग्रह किया था और कहा कि वह महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उन्हें भी देना चाहते हैं। कांग्रेस ने पहले ही कह दिया था कि वह कोविड-19 पर सभी पार्टियों के सदन के नेताओं के साथ होने वाली सरकार की बैठक में शरीक नहीं होगी। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का सहयोगी रह चुका शिरोमणि अकाली दल ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लेने की बात कही थी।
बीजद (बीजू जनता दल) के सांसद प्रसन्न आचार्य ने इस बैठक को लेकर कहा कि सभी राष्ट्रीय दलों और लगभग सभी क्षेत्रीय दलों ने, जो इस बैठक में शामिल हुए, कोविड स्थिति को लेकर केंद्र सरकार से पूरा सहयोग करने की बात कही।