फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 positive case found in Rashtrapati Bhavan 125 families advised to remain in self isolation 

राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया, यहां काम करने वाला कर्मचारी नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार कोरोना संक्रमित

Tue, 21 Apr 2020 07:52 AM IST
Sneha Baluni पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 Apr 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
covid 19 positive case found in Rashtrapati Bhavan 125 families advised to remain in self isolation 
राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन के हाउसकीपिंग विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी के परिजन के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद पूरे राष्ट्रपति एस्टेट में चिंता की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, राष्ट्रपति भवन की तरफ से यह स्पष्ट किया गया कि यहां काम करने वाला कोई कर्मचारी वायरस से संक्रमति नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने 115 परिवारों को आइसोलेशन में रखा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति सचिवालय का कोई भी कर्मचारी कोरोना से संक्रमित नहीं है और सचिवालय स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सरकार के दिशानिर्देशों के तहत सभी आवश्यक उपाय कर रहा है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मध्य दिल्ली के एक कोरोना संक्रमित की 13 अप्रैल 2020 को दिल्ली के बी एल कपूर अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इसमें कहा गया है कि मृतक न तो राष्ट्रपति सचिवालय का कर्मचारी था और न ही राष्ट्रपति एस्टेट का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, इसके बाद मृतक के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू किया गया, जिसमें पाया गया कि राष्ट्रपति सचिवालय का एक कर्मचारी उसके संपर्क में आया था। इसके बाद अधिकारियों ने एहतियातन कर्मचारी को उसके परिवार के साथ 16 अप्रैल को मंदिर मार्ग पर क्वारंटीन किया। 

इसमें कहा गया है कि इसके बाद मृतक के साथ संपर्क में आए कर्मचारी के परिवार के सदस्यों में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया। लेकिन राष्ट्रपति सचिवालय के कर्मचारी सहित यहां रहने वाले उसके परिवार के अन्य सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

राष्ट्रपति भवन ने अपने बयान में कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, राष्ट्रपति एस्टेट के पॉकेट 1 में 115 घरों की पहचान की गई, जहां कोई भी आवाजाही नहीं होगी। साथ ही निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। इसमें आगे कहा गया है कि इन घरों में रहने वाले परिवारों तक हर जरूरी सामान की डिलिवरी की जाएगी। 

2.5 किलोमीटर में फैले राष्ट्रपति एस्टेट में तैनात कर्मचारियों को आवास प्रदान किया जाता है। इसमें राष्ट्रपति का घर और कार्यालय, एक संग्रहालय परिसर और प्रसिद्ध उद्यान-द मुगल गार्डन, हर्बल गार्डन, म्यूजिकल गार्डन और आध्यात्मिक गार्डन शामिल हैं।


यह एक शहर के भीतर एक आभासी शहर है, जिसका अपना कार्यालय है, पूजा स्थल, स्कूल, चिकित्सा और सांस्कृतिक केंद्र के अलावा एक सभागार है जहां राष्ट्रपति के लिए फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed