फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Covid-19 patient made to pay 240000 rupees for ambulance ride in Worli Koliwada

एंबुलेंस सर्विस की मनमानी, कोविड-19 मरीज को चुकाने पड़े 24 हजार रुपये

Sun, 17 May 2020 08:13 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 17 May 2020 08:13 AM IST
सार

  • कोरोना महामारी में एंबुलेंस सर्विस की मनमानी
  • संक्रमित मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए 24 हजार रुपये वसूले

विज्ञापन
Covid-19 patient made to pay 240000 rupees for ambulance ride in Worli Koliwada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश जहां कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बीमार मरीजों को ले जाने के लिए मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। मुंबई में एक कोरोना संक्रमित महिला को अस्पताल तक जाने के लिए एंबुलेंस सर्विस को 24 हजार रुपये चुकाने पड़े। 

विज्ञापन


वर्ली कोलीवाडा की रहने वाली 55 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव महिला से नौ मई को अस्पताल पहुंचाने की एवज में 24,000 रुपये वसूले गए। सबसे पहले, महिला से वर्ली से पवई ले जाने के लिए 12,000 रुपये लिए गए। फिर पवई अस्पताल में बिस्तर नहीं मिलने पर बायकुला के मसिना अस्पताल ले जाने के लिए उससे 12,000 रुपये लिए गए। कुछ अन्य मरीजों ने भी एंबुलेंस ऑपरेटरों को लेकर इस तरह की शिकायत की। 
विज्ञापन



संक्रमित महिला के बेटे ने कहा कि वे (एंबुलेंस सेवा) शुल्क को कम करने के लिए कह रहे थे।  इसके बजाय इसे बढ़ाते रहे। हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। इसलिए मजबूरन हमें उनके द्वारा तय किए गए शुल्क में जाना पड़ा। ये लोग रोगियों का लाभ उठा रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन के दौरान कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है। ” 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपनी हेल्पलाइन 1916 पर कोविड रोगियों के लिए एक मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी शामिल की है। वहीं, कुछ लोगों ने शिकायत की कि हेल्पलाइन पर कॉल करने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई।

ऐसे ही कुर्ला में एक अन्य कोविड-19 मरीज को एंबुलेंस सर्विस का किराया चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ा। कुर्ला के रहने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति से कुर्ला से कांदिवली की यात्रा की एवज में 13,000 रुपये वसूले गए। 

उसने बताया कि जब मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो मैंने बीएमसी की हेल्पलाइन को फोन मिलाया और इस तरह मुझे कांदिवली अस्पताल में एक बेड दिया गया है। बीएमसी ने एंबुलेंस को लेकर मेरी कोई मदद नहीं की। संक्रमित व्यक्ति ने कहा कि वह इतने ज्यादा पैसों को चुकाने में सक्षम नही है, इसलिए उसे मजबूरन निजी एंबुलेंस सर्विस को 13,000 रुपये चुकाने पड़े। 


वहीं, इन मामलों पर बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों को इस तरह की आपात परिस्थितियों में स्थानीय पुलिस स्टेशन और स्थानीय वार्ड कार्यालय के साथ संपर्क में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय वार्ड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष पहले से ही एंबुलेंस और ऐसे अन्य मुद्दों को लेकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed