फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Omicron variant in India live news and updates:  22,270 fresh corona cases and 325 deaths in the last 24 hours

दम तोड़ रहा कोरोना: कल के मुकाबले 14% कम हुए कोरोना मरीज, सामने आए 22,270 मामले 

Sat, 19 Feb 2022 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Feb 2022 09:46 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट हुई है। 325 मौतें दर्ज की गईं, जबकि एक दिन पहले 492 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी थी।

विज्ञापन
Covid 19 Omicron variant in India live news and updates:  22,270 fresh corona cases and 325 deaths in the last 24 hours
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार घटती जा रही है। पिछले तीन दिनों से कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज 22,270 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 14 प्रतिशत कम है। शुक्रवार को 25,920 नए मामले सामने आए थे। वहीं गुरुवार को 30,757 मामले दर्ज हुए थे।

विज्ञापन

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट हुई है। 325 मौतें दर्ज की गईं, जबकि एक दिन पहले 492 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी थी। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 60,298 लोग ठीक भी हुए हैं। 
विज्ञापन


दो प्रतिशत के नीचे संक्रमण दर 
कोरोना के घटते मामलों के बीच दैनिक संक्रमण दर में भी गिरावट हो रही है। देश में आज संक्रमण दर घटकर 1.8 प्रतिशत रह गई। अब कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,53,739 पहुंच गए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 5,11,230 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed