{"_id":"5facbb508ebc3eefb908b18f","slug":"covid-19-latest-cases-in-india-47905-new-infections-reported-in-last-24-hours-550-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: फिर बढ़ रही दैनिक मामलों की संख्या, पिछले 24 घंटे में मिले 47905 नए संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: फिर बढ़ रही दैनिक मामलों की संख्या, पिछले 24 घंटे में मिले 47905 नए संक्रमित
Thu, 12 Nov 2020 10:06 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 47 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 47,905 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,83,916 हो गए। वहीं देश में अभी तक 80,66,501 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 550 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,121 हो गई। देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,89,294 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.63 प्रतिशत है। उसके अनुसार देश में कुल 80, 66,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.89 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।
विज्ञापन
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख और 29 अक्तूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 11 नवंबर तक कुल 12,19,62,509 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,93,358 नमूनों का परीक्षण अकेले बुधवार को किया गया।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 550 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 125 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा दिल्ली के 85 , पश्चिम बंगाल के 49, पंजाब के 31 , केरल के 29 , तमिलनाडु के 28, हरियाणा तथा छत्तीसगढ़ के 25-25 , कर्नाटक के 23 और उत्तर प्रदेश के 20 लोग थे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,28,121 लोगों की वायरस से मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 45,560, कर्नाटक के 11,453, तमिलनाडु के 11,415 , पश्विम बंगाल के 7,452 , उत्तर प्रदेश के 7,281, दिल्ली के 7,228 , आंध्र प्रदेश के 6,828, पंजाब के 4,389 और गुजरात के 3,776 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।