फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Latest Cases In India 44281 New Infections Reported In Last 24 Hours 512 People Died

Coronavirus India: सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम, पिछले 24 घंटे में मिले 44281 नए संक्रमित

Wed, 11 Nov 2020 11:05 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 11 Nov 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 Latest Cases In India 44281 New Infections Reported In Last 24 Hours 512 People Died
पिछले 24 घंटे में 44 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 के मामले बुधवार को 86 लाख के पार चले गए। वहीं 80.13 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 44,281 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,36, 011 हो गए। वहीं 512 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,27,571 हो गई।
विज्ञापन



देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या अब पांच लाख से कम है। अभी कुल 4,94,657 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.73 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार 80,13,783 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख और 29 अक्तूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 10 नवंबर तक कुल 12,07,69,151 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,53,294 नमूनों का परीक्षण अकेले मंगलवार को किया गया।

इन राज्यों में पिछले 24 घंटे में हुई इतनी मौतें
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 512 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 110 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा दिल्ली के 83, पश्चिम बंगाल के 53, उत्तर प्रदेश के 30, केरल के 28, तमिलनाडु के 25 और कर्नाटक तथा पंजाब के 20-20 लोग थे।

इन राज्यों में अब तक हुई हैं इतनी मौतें
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश में कुल 1,27,571 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 45,435 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 11,430, तमिलनाडु के 11,387, पश्चिम बंगाल के 7,403, उत्तर प्रदेश के 7,261, दिल्ली के 7,143 , आंध्र प्रदेश के 6,814, पंजाब के 4,358 और गुजरात के  3,770  लोग थे।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed