फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 India: Coronavirus patients number 878254 in the country, 23174 deaths so far

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 878254 हुई, अब तक 23174 लोगों की मौत

Mon, 13 Jul 2020 10:24 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 Jul 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 India: Coronavirus patients number 878254 in the country, 23174 deaths so far
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 28,701 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 8,78,254 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से 500 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 23,174 हो गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 5,53,470 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 3,01,609 लोगों का इलाज चल रहा है और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।एक अधिकारी ने कहा, अब तक 63.01 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन


संक्रमण की पुष्टि वाले कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा ऐसा दिन है, जब देश में संक्रमण के 26,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 12 जुलाई तक 1,18,06,254 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 2,19,103 नमूनों की जांच रविवार को हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed