फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 India: 7,231 new Corona cases in the country, Daily positivity rate is 2.05%

Covid-19 India: देश में कोरोना के 7,231 नए मामले, संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत पहुंची

Wed, 31 Aug 2022 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Aug 2022 10:11 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 10,828 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब पूरे देश में 64,667 सक्रिय मामले हैं। वहीं मंगलवार तक 65,732 सक्रिय मरीज दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
Covid-19 India: 7,231 new Corona cases in the country, Daily positivity rate is 2.05%
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। संक्रमण की रफ्तार काफी सुस्त  हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले 10 हजार से नीचे पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 7,231 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 5,439 नए संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही कोरोना की संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 10,828 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब पूरे देश में 64,667 सक्रिय मामले हैं। वहीं मंगलवार तक 65,732 सक्रिय मरीज दर्ज किए गए थे। इसके अलावा कोरोना से होने वाली कुल मौतों की आंकड़ा 52,7874 पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 45 मौतें 
देश में कोरोना के कारण एक दिन में 45 नई मौतें दर्ज की गई हैं। इसमें केरल के 10 पुराने मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोरोना की रिकवरी रेट बढ़कर 98.67 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या में 1,065 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

22 लाख से ज्यादा लोगों को मिली वैक्सीन 
केंद्रीय आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 22,50,854 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। इसके बाद कुल वैक्सीनेशन की संख्या 2,12,39,92,816 पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed