फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 in India weekly cases show uptick for first time in more than nine week amid China scare news in hind

COVID-19 in India: दो महीने की गिरावट के बाद भारत में बढ़े कोरोना केस, इन राज्यों में संक्रमण दर में इजाफा

Tue, 27 Dec 2022 11:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 27 Dec 2022 11:45 AM IST
सार

भारत में कोरोना के केसों में वैसे तो बढ़ोतरी ज्यादा बड़ी नहीं है। लेकिन कुछ राज्यों की वजह से पूरे देश में कोरोना का औसत बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
COVID-19 in India weekly cases show uptick for first time in more than nine week amid China scare news in hind
कोरोनावायरस इंडिया अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। खासकर दक्षिण अमेरिकी देशों और चीन में तो संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में अब तक तोकोरोना के मामले स्थिर ही रहे हैं, लेकिन बीते महीनों के ट्रेंड पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि भारत में भी कोरोना के केसों में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


कोरोना के ताजा केसों के विश्लेषण से सामने आता है कि जहां बीते नौ हफ्तों में भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले हफ्ते-दर-हफ्ते लगातार घट रहे थे, तो वहीं बीते हफ्ते (19 से 25 दिसंबर के बीच) देश में कोरोना के मामलों में 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, अगर सीधे आंकड़ों की बात की जाए तो जहां 12-18 दिसंबर के बीच एक हफ्ते के अंदर देश में 1103 केस केस दर्ज किए गए, तो वहीं 19 से 25 दिसंबर के बीच देश में कोरोना केसों की संख्या 1219 हो गई। 
विज्ञापन

इन राज्यों में बढ़े कोरोना के मामले?
भारत में कोरोना के केसों में वैसे तो बढ़ोतरी ज्यादा बड़ी नहीं है। लेकिन कुछ राज्यों की वजह से पूरे देश में कोरोना का औसत बढ़ता जा रहा है। खासकर मध्य भारत में महाराष्ट्र, उत्तर भारत में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण भारत में तेलंगाना और पूर्वी भारत में ओडिशा में। 

अभी तक यह साफ नहीं है कि कोरोना के यह मामले दूसरे देशों में पाए गए कोरोना के नए सबवैरिएंट बीएफ.7 की वजह से बढ़े हैं या चीन में कोरोना केस बढ़ने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने की वजह से। हालांकि, कोरोनावायरस संक्रमण से मौतों का आंकड़ा अभी भी काफी नीचे बना हुआ है। 19-25 दिसंबर के बीच जहां देश में 12 मौतें हुई हैं, वहीं 12-18 दिसंबर के बीच 20 मौतें दर्ज की गईं। 

रविवार (25 दिसंबर) को खत्म हुए हफ्ते की अगर पिछले हफ्ते के आंकड़ों से तुलना की जाए तो सामने आता है कि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना केसों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, नौ अन्य राज्यों में संक्रमितों का आंकड़ा लगभग पिछले हफ्ते के बराबर ही रहा। जिन राज्यों में कोरोना केसों में बढ़ोतरी भी देखी गई, उनमें सिर्फ राजस्थान और पंजाब ही ऐसे हैं, जहां संक्रमितों की संख्या पिछले हफ्ते के मुकाबले 30 तक बढ़ गई। वहीं, पिछली लहर में कोरोना के अधिकतर केस दर्ज करने वाले केरल में संक्रमितों की संख्या में 31 की गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed