फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: Highlights of Corona Situation on 18 March 2020 in India

कोविड-19 : पिछले साल 18 मार्च को ऐसी थी देश में कोरोना से उत्पन्न स्थितियां

Thu, 18 Mar 2021 06:04 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 18 Mar 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Highlights of Corona Situation on 18 March 2020 in India
पिछले साल आज ही के दिन अमर उजाला ने इस तरह किया था कोरोना का कवरेज - फोटो : अमर उजाला

साल 2020 में आज ही के दिन देश में कुल 152 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी थी। इनमें 126 भारतीय और 25 विदेशी नागरिक शामिल थे। तब तक कोरोना से कुल तीन लोगों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले थे। गौरतलब है कि आज देश में कोरोना संक्रमण को तकरीबन एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल आज ही के दिन एक-एक कर देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगना, संस्थानों का बंद होना, तमाम तरह की परिवहन सेवाएं बंद होना शुरू हो गई थी। आइए एक नजर  में जान लेते हैं कि पिछले साल आज ही के दिन देश में कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात क्या थे...

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के स्कूलों ने आज ही के दिन चालू की थी ई-क्लासेस

आज ही के दिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया था। शैक्षणिक संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद कर दिया गया था और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर दी गई थी।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ने अंरतराज्यीय बस सेवाएं कर दी थी निलंबित

पिछले साल केंद्र शासित प्रदेश शासन ने अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी थी। उधमपुर जिले में बसों और मिनी बसों सहित तमाम सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह निलंबित कर दिया गया था। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इंदौर से महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसों की सेवाएं 21 से 31 मार्च तक बंद कर दी थी। वहीं फिरोजपुर रेल मंडल ने जम्मू, कटरा व उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित के लिए प्लेटफार्म टिकटों की कीमत 50 रुपये कर दी थी।


मेघालय में 31 मार्च तक बंद कर दिए थे सारे पर्यटन स्थल
18 मार्च 2020 को मेघालय सरकार ने राज्य के सभी पर्यटन स्थल, पार्क और मनोरंजन केंद्रों को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की थी। 



राजस्थान में नगर निगम चुनाव को कर दिया था स्थगित

राजस्थान हाईकोर्ट ने छह नवगठित नगर निगमों जयपुर हेरिटेज, जयपुर, जोधपुर नार्थ, जोधपुर साउथ, कोटा नार्थ और कोटा साउथ में 5 अप्रैल 2020 को होने वाले चुनावों को छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य की सभी अदालतों को 31 मार्च 2020 तक केवल तत्कालिक महत्व के मामलों की ही सुनवाई करने के निर्देश दिए थे। 

कर्नाटक में 31 मार्च तक बढ़ाया दिया गया था लॉकडाउन

पिछले साल आज ही के दिन कर्नाटक राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 19 पर पहुंचने के बाद सरकार ने सिनेमाघरों, स्कूलों से लेकर तमाम समारोहों आदि पर लागू एक सप्ताह लंबे लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। 

 

विज्ञापन

ओडिशा के पुरी में होटल खाली करने के लिए दिया गया था आदेश

पुरी में जिला प्रशासन ने पर्यटकों को दो दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश दिया था। पुरी के अपर जिलाधिकारी बिजय कुमार दास ने होटलों को 31 मार्च तक कोई बुकिंग नहीं करने के भी आदेश दिए थे। 

 

केरल से वापस लौटे थे पांच हजार विदेशी

केरल सरकार ने 18 मार्च 2020 को अपने यहां मौजूद करीब 5 हजार विदेशी पर्यटकों की वापसी के लिए गाइडलाइन जारी कर दी थी। वहीं असम सरकार ने राज्य सचिवालय में आम आदमी के प्रवेश के लिए विजिटर पास जारी करने पर 31 मार्च तक रोक लगा दी थी। 

मार्च में 60 फीसदी रेलवे टिकट हुए थी रद्द

महामारी घोषित होने के बाद  मार्च में 60 फीसदी रेलवे टिकटें रद्द हुई थी। वहीं एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई और सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश दिया कि चल रही परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed