फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 First Coronavirus case was reported today in wuhan China in 2019

COVID-19 : 17 नवंबर को चीन में मिला था संक्रमण का पहला मामला, एक साल में दुनिया भर में मचाई तबाही

Tue, 17 Nov 2020 09:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 17 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Covid-19  First Coronavirus case was reported today in wuhan China in 2019
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस का पहला मामला सामने आए हुए एक साल भी पूरा हो गया है। अब तक कोरोना से करोड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं और लाखों जानें जा चुकी हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहा है। इसके चलते दुनिया भर में अनगिनत कंपनियां बंद हो गई हैं। कई उद्योग तबाही की कगार पर आ गए और लाखों की संख्या में लोग सड़क पर आ गए हैं। दुनियाभर में मंदी की मार देखी जा रही है।

विज्ञापन


बहरहाल, बता दें कि पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले इस कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला आज के ही दिन चीन के शहर वुहान में मिला था। इसके बाद देखते ही देखते इस वायरस ने पूरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना वायरस ने एक साल पूरे होने तक पूरे विश्व में 13.35 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है, जबकि 5.55 करोड़ से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन


अब तक नहीं मिला कोरोना का इलाज 
अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह वायरस कितना खतरनाक है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए हजारों वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढ़ने में जुटे हैं, लेकिन पहला मामला सामने आने के एक साल बाद भी अभी तक किसी भी देश को कोरोना का टीका बनाने में सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने अधिकारिक तौर पर दिसंबर में की पुष्टि 
चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला 17 नवंबर, 2019 को सामने आया था। एक 55 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित हुआ था। चीन ने उसकी पहचान उजागर नहीं की। चीन के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोरोना संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि  8 दिसंबर, 2019 को की।साथ ही बताया कि यह संक्रमण वुहान के हुआनन सीफूड मार्केट से फैला है। जबकि अमेरिका ने इसके चीन की लैब में वायरस बनाने और इसकी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। एक साल बाद भी इसके फैलने की असली वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि बाद में इसने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलकर पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। 

उनमे से कोई 'पेशेंट जीरो’ नहीं
इसके बाद से नवंबर में ही चार पुरुषों और पांच महिलाओं के संक्रमित होने की सूचना मिली। हालांकि उनमें से कोई 'पेशेंट जीरो’ नहीं था। 'पेशेंट जीरो' यानी कि उनमें से कोई भी संक्रमण का वाहक था या नहीं ये स्पष्ट नहीं हो सका। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने चीनी सरकार के डेटा के आधार पर कहा था कि 17 नवंबर को चीन में कोरोना का पहला मामला सामने आया, लेकिन चीन लगातार इसे खारिज करता रहा और कहा कि 8 दिसंबर, 2019 को वुहान में पहला मामला सामने आया।

शोधकर्ता अभी कारणों का पता लगाने में जुटे 
शोधकर्ता अभी भी यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि कोरोना वायरस की उत्पति कैसे हुई? कब से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलना शुरू हुआ है? भविष्य इसमें कैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं? लेकिन उन्हें भी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। 


अमेरिका ने जानकारी छिपाने का आरोप लगाया 
अमेरिका समेत कई देशों ने चीन पर कोरोना वायरस की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि समय रहते दुनिया के सामने सच बता दिया होता, तो इस तबाही से बचा जा सकता था। अमेरिका की कई एजेंसियों ने तो दावा किया है कि कोरोना वायरस वुहान के लैब में तैयार किया गया वायरस है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना से अब तक 55,350,663 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 1,332,338 लोग इस संक्रमण से मरे हैं। कोरोना से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है।  अमेरिका में अब तक 252,652 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.1 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed