फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 epidemic seems to have peaked and is now on the decline and is likely to run its course by February 2021

सरकारी पैनल का दावा, भारत में फरवरी 2021 तक खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस

Sun, 18 Oct 2020 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 18 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 epidemic seems to have peaked and is now on the decline and is likely to run its course by February 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 61,871 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 74 लाख के पार हो चुकी है। मगर भारत सरकार के बनाए वैज्ञानिकों के पैनल का दावा है कि कोरोना अपने पीक से गुजर चुका है। पैनल के मुताबिक, कोरोना वायरस के फरवरी 2021 तक खत्म होने की संभावना है।

विज्ञापन


पैनल के मुताबिक, भारत में कोरोना के 10.6 मिलियन यानी एक करोड़ छह लाख से ज्यादा मामले नहीं होंगे। अभी भारत में कोरोना के कुल मामले 75 लाख के करीब हैं। आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर एम. विद्यासागर की अध्यक्षता में बनी विशेषज्ञ समिति ने कहा कि वायरस से बचाव को लेकर किए जा रहे उपाय जारी रखे जाने चाहिए।
विज्ञापन



समिति ने महामारी के रुख को मैप करने के लिए कम्प्यूटर मॉडल्स का इस्तेमाल किया है। फरवरी तक महामारी पर काबू होने की भी उम्मीद है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करना जारी रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के मुताबिक, अगर भारत ने मार्च में लॉकडाउन न लगाया होता तो देशभर में 25 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई होती। अबतक इस महामारी से 1.14 लाख मरीजों की मौत हुई है। समिति ने कहा है कि त्योहारों और संर्दियों के चलते संक्रमण बढ़ सकता है। इसलिए वर्तमान सुरक्षात्मक उपायों को जारी रखा जाना चाहिए।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर संभव
भारत में सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर देखने को मिल सकती है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में शामिल भारत के लिए यह चिंता का विषय है। देश पहले से ही वायरस का दंश झेल रहा है और अगर महामारी दूसरी लहर आती है तो स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। 

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयासों में समन्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा है कि हम सर्दी के मौसम में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं कर सकते हैं। वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा, एक बार वैक्सीन आ जाए, उसके बाद उसे नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं।  

पॉल ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों में कमी आई है। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी अधिकतर राज्यों में स्थिर हो रही है। हालांकि, पांच राज्य (केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल) और तीन-चार केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां अभी भी संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है।


देश में कोरोना के मामले 75 लाख के करीब
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61,871 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 74,94,551 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,033 मौतें हुई हैं। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,14,031 हो गई है। देश में रिकवरी दर बढ़ कर 88.03 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। भारत में रोजाना कोरोना मामलों की संख्या अब अमेरिका से कम हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed