पांच दिनों बाद अस्पताल से लौटे डॉ. सुधीर, परिवार से दूर और घर के बाहर ही बैठकर पी चाय
कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में बंद हैं, लेकिन दुनियाभर के डॉक्टरों और नर्सों का काम बढ़ गया है। डॉक्टर कई- कई दिनों तक अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। वो लगातार कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में डटे हैं। इस बीच भोपाल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर देहरिया की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि वो पांच दिनों के बाद वापस अपने घर आए और अपने परिवार के साथ चाय पी।
तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि डॉ. सुधीर अपने परिवार से दूर बैठे हैं। पांच दिनों के बाद अस्पताल से लौटने के बावजूद उन्होंने घर के बाहर ही बैठकर चाय पी। वो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। वो लगातार कोरोना वायरस को हराने की जंग में डटे हैं। सोशल मीडिया पर लोग डॉ. सुधीर को असली हीरो बता रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस डॉक्टर की निष्ठा की जोरदार तारीफ की है और कहा है कि उन्हें ऐसे चिकित्साकर्मी पर गर्व है। सीएम ने ट्वीट किया, 'मिलिए डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के सीएचएमओ हैं। सोमवार को वो पांच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए। डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हजारों-लाखों कोरोना वॉरियर्स को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है।'
मिलिये डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के CMHO हैं। सोमवार को वो पाँच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए।
डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हज़ारों-लाखों #CoronaWarriors को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है। 🙏 pic.twitter.com/zAeOy5BavE — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 31, 2020
उनकी इस तस्वीर को देखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके हौसले को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अत्यंत शक्तिशाली, कोविड-19 के खिलाफ इस जंग में जुटे सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को मेरा सलाम।
So powerful. My salute to all doctors and paramedic staff on the frontlines of this war against COVID-19 https://t.co/Eu5V5tAW4O
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 31, 2020
दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर लिखा कि ये है देशभक्ति, अपने काम को निष्ठा से पूरा करना ही सच्ची देशभक्ति है, सच्ची पूजा है।
ये है देशभक्ति... अपने काम को निष्ठा से पूरा करना ही सच्ची देशभक्ति है, सच्ची पूजा है. https://t.co/IHchTkdn8B
— Manish Sisodia (@msisodia) March 31, 2020