फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19, Corona patients doubled in just eight days of lockdown 2.0, total figures crossed 20 thousand

लॉकडाउन 2.0 के मात्र आठ दिन में दोगुना हुए कोरोना मरीज, कुल आंकड़ा 20 हजार के पार

Thu, 23 Apr 2020 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Apr 2020 06:45 AM IST
सार

  • 14 मार्च को कोरोना ने 10 हजार का आंकड़ा किया था पार, अब 20 हजार पार पहुंचा
  • लॉकडाउन-1 का आखिरी दिन था 14 मार्च, और इस समय तक 300 लोगों की मौत हो चुकी थी 
  • अस्पतालों से छुट्टी लेने वाले मरीज भी दोगुनी रफ्तार से हुए ठीक

विज्ञापन
Covid-19, Corona patients doubled in just eight days of lockdown 2.0, total figures crossed 20 thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के चलते देश लॉकडाउन के दूसरे चरण में है। बीते 15 मार्च से 19 दिन के लिए शुरू हुए इस लॉकडाउन 2.0 के आठ दिन में कोरोना मरीजों की संख्या देश में 10 हजार से बढ़कर 20 हजार पार हो चुकी है। 14 मार्च तक चले लॉकडाउन-1 के आखिरी दिन देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10,815 दर्ज की गई थी। जबकि कोरोना वायरस से 353 लोगों की मौत भी हुई थी।

विज्ञापन


अब ठीक आठ दिन बाद बुधवार को यह आंकड़ा बढ़कर 20,471 और मरने वालों का आंकड़ा 652 पहुंच चुका है। हालांकि सबसे बड़ी राहत की खबर है कि लॉकडाउन 2.0 में कोरोना वायरस की रिकवरी दर में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन


14 मार्च तक देश में महज 1190 लोग ही छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे जबकि अब इनकी संख्या में 2770 लोग और बढ़ चुके हैं। देश में 3960 लोग कोरोना की चपेट में आने के बाद अब स्वस्थ्य होकर अपने परिवार के पास लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

75 दिन में मिले थे पहले 10 हजार, अब मात्र 8 दिन में मरीजों की संख्या हुई दोगुनी

देश में कोरोना वायरस संक्रमित पहला मरीज 30 जनवरी को सामने आया था। तब से लेकर 1 मार्च तक देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3 थी लेकिन 2 से लेकर 14 अप्रैल तक मरीजों की संख्या बढ़ती गई। शुरूआत से लेकर लॉकडाउन-1 के आखिरी दिन यानि 75 दिन में इन मरीजों की संख्या 10 हजार पार हो गई। जबकि 15 से 22 अप्रैल के बीच महज आठ दिन के भीतर मरीज 10 से बढ़कर 20 हजार पार हो गए।
 
लॉकडाउन 2.0 की घोषणा से अब तक रिकवरी दर
         
       तारीख                  रिकवरी (फीसदी में)

  • 14 अप्रैल                   09.99
  • 15अप्रैल                    11.41
  • 16अप्रैल                    12.02
  • 17 अप्रैल                   13.06
  • 18 अप्रैल                   13.85
  • 19 अप्रैल                   14.19
  • 20 अप्रैल                   14.75
  • 21 अप्रैल                   17.48
  • 22 अप्रैल                   19.36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed