{"_id":"61d270a8520b4e622005078c","slug":"covid-19-child-vaccination-live-update-15-to-18-years-old-children-starts-today-latest-news-know-10-big-facts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 child vaccination : साल 2007 या उससे पहले पैदा हुए किशोरों को लगने लगी वैक्सीन, यहां जानें 10 बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19 child vaccination : साल 2007 या उससे पहले पैदा हुए किशोरों को लगने लगी वैक्सीन, यहां जानें 10 बड़ी बातें
Mon, 03 Jan 2022 09:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:58 AM IST
सार
15 से 18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है। टीकाकरण के लिए कोविन एप पर अब तक 7.56 बच्चों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
अहमदाबाद में किशोराें का टीकाकरण शुरू
- फोटो : ANI
विस्तार
देश में बढ़ते ओमिक्रॉन संक्रमण के बीच 15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण आज से शुरू हो गया है। अभी तक 7.56 लाख किशोरों ने टीकाकरण के लिए CoWin एप पर पंजीकरण कराया है। इन सभी को कोवॉक्सिन की खुराक दी जाएगी। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में किया जब नए वैरिएंट के खतरे के बीच स्कूल-कॉलेजों को खोलना एक चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
- साल 2007 और उससे पहले पैदा हुए किशोर कोराना वैक्सीन का टीका लगवा सकते हैं।
- 15 से 18 साल के किशोरों को सिर्फ कोवॉक्सिन ही लगेगी। इसके लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक भेजी जाएगी।
- कोविन एप पर 7.65 लाख किशोरों ने कोरोना वैक्सीन के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन
लखनऊ के सिविल अस्पताल में बच्ची को लगी वैक्सीन
- फोटो : ANI
- बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण की अनुमति तब मिली है, जब देश में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1500 के पार जा चुकी है।
- पीएम मोदी ने 25 दिसंबर को 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण का एलान किया था।
- किशोरों के अलावा हेल्थ वर्कर, फ्रंड लाइन वर्कर व वरिष्ठ नागरिकों को 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी।
असम में वैक्सीन सेंटर में पहुंचे बच्चे
- फोटो : ANI
- भारत में दो नई वैक्सीन Corbevax और Covovax को भी मंजूरी मिल चुकी है। संभव है कि इन वैक्सीन का इस्तेमाल बूस्टर या प्रिकॉशन डोज के रूप में किया जाए।
- अभी, भारत सरकार ने सभी के लिए कोरोना की प्रिकॉशन डोज की अनुमति नहीं दी है।
दिल्ली के लक्ष्मीनगर में वैक्सीनेशन सेंटर की नर्स ने बताया कि बच्चे वैक्सीन लेने के लिए उत्साहित हैं
- फोटो : ANI
- कोरोना के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान सबसे सफलतम अभियानों में से एक है। करीब 90 प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक तो 65 प्रतिशत को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
- सरकार के मुताबिक, 11 से अधिक राज्यों में 100 प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है।