फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19: Center gave 15 percent of the emergency relief package to the states, 1827 crores released

कोविड: केंद्र ने आपात राहत पैकेज का 15 फीसदी पैसा राज्यों को दिया, 1827 करोड़ जारी

Sat, 31 Jul 2021 04:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 31 Jul 2021 04:56 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने कोविड आपात पैकेज के तहत राज्यों को 15 फीसदी राशि जारी कर दी। इससे राज्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
COVID-19: Center gave 15 percent of the emergency relief package to the states, 1827 crores released
लोगों की भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

तीसरी लहर के खतरे के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 'कोविड-19 इमर्जेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयर्डनेस (ईसीआरपी-2) के तहत राज्यों को 15 फीसदी राशि आवंटित कर दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंडाविया ने बताया कि इस आपात चिकित्सा पैकेज से राज्य अपने यहां बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं का विकास कर सकेंगे। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कुल पैकेज में से 1827.8 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। यह पैकेज की कुल राशि 12,185 करोड़ रुपये की 15 फीसदी है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर आपात राहत पैकेज की उक्त राशि जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे देशभर में बुनियादी चिकित्सा सेवाओं का ढांचा तैयार किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने जारी किए गए 1827.8 करोड़ रुपये में से राज्यों व केंद्र शसित राज्यों को मिले हिस्से का इंफोग्राफिक भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यूपी को सर्वाधिक 281 करोड़ रुपये मिले
आपात राहत पैकेज की राशि में यूपी को सर्वाधिक 281.98 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं बिहार को 154 करोड़, राजस्थान को 132 करोड़ और मध्यप्रदेश को 131 करोड़ रुपये जारी किए गए हैें। बता दें, केरल, महाराष्ट्र् व उत्तर पूर्व के राज्यों में कोरेाना के रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। नए मामलों में भी उतार चढ़ाव आ रहा है। ऐसे में तीसरी लहर का खतरा महसूस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed