फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Latest News Update Today: Cases In India 45576 New Infections Reporetd In Last 24 Hours 585 People Died

Coronavirus India: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में फिर वृद्धि, बीते 24 घंटे में मिले 45,576 नए मरीज

Thu, 19 Nov 2020 09:41 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Nov 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Latest News Update Today: Cases In India 45576 New Infections Reporetd In Last 24 Hours 585 People Died
पिछले 24 घंटे में 45 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को सामने आए 38,617 मामलों के मुकाबले, पिछले 24 घंटे में 45,576 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या में इजाफा सरकार की चिंताएं बढ़ा रहा है। वहीं, राहत की बात यह है कि संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 83 लाख के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,576 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 585 रही है। वहीं, देश में अब तक कुल 89,58,484 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।  
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से कम बनी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4,43,303 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3,502 की कमी हुई है। 




आंकड़ों के मुताबिक, देश में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 83,83,603 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 48,493 मरीज वायरस से ठीक हुए हैं और अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस से कारण अभी तक कुल 1,31,578 मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed