फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 16 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: कैसा होगा लॉकडाउन 4.0, गुजरात में कोरोना का जबरदस्त प्रकोप, जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 16 May 2020 11:04 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 16 May 2020 11:04 PM IST
सार

लॉकडाउन के दौरान महानगरों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूर लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। अज सुबह भी एक भीषण दुर्घटना में प्रवासियों की जान चली गई। आरोग्य सेतु एप पर लगातार साइबर हमले हो रहे हैं। गुजरात में कोरोना से हालात और भी खराब होते जा रहे हैं और कल लॉकडाउन 3.0 समाप्त हो रहा है। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 16 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
कोरोना वायरस की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI

विस्तार

लॉकडाउन में हादसों का शिकार हो रहे प्रवासी मजदूर

विज्ञापन

देश में लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। किसी तरह अपने घरों को लौट रहे मजदूर दुर्घटनाओं में अपनी जान गंंवा रहे हैं। कहीं वाहनों में सवार मजदूर हादसे का शिकार बन रहे हैं तो कहीं पैदल चल रहे मजदूरों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

आरोग्य सेतु मोबाइल एप के नाम पर तेजी से बढ़ रहे साइबर हमले

भारत के साइबर सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कहा कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप के नाम पर Phishing हमलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। विभाग का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर यूजर्स में काफी जिज्ञासा है, जिसका साइबर हमलावर फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

गुजरात में कोरोना का जबरदस्त प्रकोप, एक सप्ताह में 700 'सुपरस्प्रेडर' हुए संक्रमित

अहमदाबाद में सात मई से 14 मई के बीच सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों की जांच किए जाने पर कम से कम 700 'सुपरस्प्रेडर' कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले अधिकारियों ने दूध और दवा की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया था। एक वरिष्ठ नौकरशाह ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर

तब्लीगी जमातियों के लिए 'जेल' बन गए क्वारंटीन सेंटर

राजधानी दिल्ली में इस समय तब्लीगी जमात के लगभग दो हजार लोग विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे हैं। उनके क्वारंटीन रहने की सामान्य अवधि (14 दिन) बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा है। सरकार के इस रुख को लेकर तब्लीगी जमात के लोगों में नाराजगी है।
पढ़ें पूरी खबर

लॉकडाउन 4.0: नई रियायतों के साथ ऐसे शुरू होगी जिंदगी, मिल सकती हैं ये छूट

देशभर में सोमवार से लॉकडाउन 4.0 लागू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस बार लॉकडाउन नए तरीके से लागू होगा जिसके बाद से माना जा रहा है कि इस लॉकडाउन में पहले से ज्यादा छूट मिलेगी। रेल सेवाओं के साथ कुछ घरेलू उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed