{"_id":"5e84bb798ebc3e75e104ccc2","slug":"covid-19-bulletin-1-april-2020-all-updates-and-big-5-news-of-the-days-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin: एक अप्रैल 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin: एक अप्रैल 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Wed, 01 Apr 2020 09:35 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:35 PM IST
सार
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है। वही इस जानलेवा वायरस से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 31 मार्च 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
विस्तार
मरकज में शामिल तब्लीगी जमात के लोगों की देशभर में तलाश
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल लोगों की देशभर में तलाश तेज हो गई है। लगातार इनका आंकड़ा बढ़ रहा है। कहीं पर ये संक्रमित पाए जा रहे हैं तो कहीं इन्हें आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। वहीं, आज गुजरात उच्च न्यायालय ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन पर राज्य व केंद्र को नोटिस भेजा है।
पढ़ें पूरी खबर
मुंबई में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या मुंबई में ही है। मुंबई के 146 परिसरों को सील कर उन्हें नो-एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
रेलवे व एयरलाइंस ने 15 अप्रैल तक के टिकटों के लिए शुरू की बुकिंग
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया है। भारतीय रेलवे और निजी एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए 14 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुक करना शुरू कर दिए हैं।
पढें पूरी खबर
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने को कहा
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। वही, कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की घोषणा में बरती जा रही ढील को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से गुजारिश की है कि वे इसे सख्ती से लागू करें।
पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 120 हुई, मरकज के 53 लोग भी शामिल
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि अब दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 152 हो गई है। इसमें निजामुद्दीन मरकज के 53 मामले शामिल हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोरोना के चलते 766लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 112 पॉजिटिव , बाकि संदिग्ध हैं। 112में से एक वेंटिलेटर पर है जबकि दो ऑक्सीजन पर है।