{"_id":"5e849d888ebc3e6f960d3539","slug":"all-state-governments-ut-administrations-requested-strictly-implement-lockdown-mha-ajay-bhalla-union-home-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में ढिलाई, गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- सख्ती से कराएं इसे लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन में ढिलाई, गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- सख्ती से कराएं इसे लागू
Wed, 01 Apr 2020 07:26 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
lockdown
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की घोषणा में बरती जा रही ढील को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से गुजारिश की है कि वे इसे सख्ती से लागू करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा है कि लॉकडाउन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बरती जा रही ढील आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन
गृह सचिव ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए लॉकडाउन उपायों में ढील बरत रही हैं। यह आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के उपायों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग कर गृह मंत्रालय द्वारा जारी लॉकडाउन उपायों को सख्ती से लागू करें।
विज्ञापन
All the state governments/UT administrations are requested to strictly implement the lockdown measures issued by MHA in the exercise of the powers under Disaster Management Act, 2005 in letter and spirit: Ajay Bhalla, Union Home Secretary https://t.co/nPCWSGhEoY
— ANI (@ANI) April 1, 2020