फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 alert in India Government speaks on China Flight ban Ministry of Health and Civil Aviation rules news

MoCA: कोरोना के बढ़ते डर के बीच चीन से फ्लाइट्स रोकने पर आया विमानन मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा

Thu, 22 Dec 2022 03:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 22 Dec 2022 03:25 PM IST
सार

केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, अभी भारत और चीन के बीच कोई सीधी यानी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। हालांकि, कुछ अन्य देशों से भारत आने वाले या भारत से दूसरे देश जाने वाले विमान चीन में स्टॉपेज लेते हैं।

विज्ञापन
COVID-19 alert in India Government speaks on China Flight ban Ministry of Health and Civil Aviation rules news
एयरपोर्ट पर कोरोना जांच(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच भारत में अब चीन से आने वाली उड़ानों को रोकने की मांग उठने लगी है। एक दिन पहले ही कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और आज दिल्ली महिला आयोग ने चीन से आने वाले विमानों को रोकने की मांग की। अब इस पर नागर विमानन मंत्रालय ने जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि फ्लाइट सेवाओं पर प्रतिबंधों को लेकर उसे स्वास्थ्य मंत्रालय से समन्वय की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, अभी भारत और चीन के बीच कोई सीधी यानी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। हालांकि, कुछ अन्य देशों से भारत आने वाले या भारत से दूसरे देश जाने वाले विमान चीन में स्टॉपेज लेते हैं। यानी कुछ कनेक्टिंग विमान चीन से होकर गुजरते हैं। फिलहाल वही विमान कोरोना से प्रभावित चीन आते-जाते रहे हैं। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि अब तक इन कनेक्टिंग फ्लाइट्स को रोकने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय लेगा। वह फ्लाइट्स रोकने को लेकर जो भी सलाह देगा तो इस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बोले- एयरपोर्ट्स पर कोरोना जांच शुरू
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद में कहा है कि जापान, चीन, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में कोरोना के केसों और मौतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में सरकार ने पहले से निपटने के लिए तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार से ही देश भर के एयरपोर्ट्स में कोरोना जांच के लिए RT-PCR टेस्टिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed