फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19: 2483 new infected found, active cases reduced to 15,636

कोरोना अलर्ट: 1399 मौतों के आंकड़े ने चौंकाया, 86 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगी, पीएम की बैठक कल

Tue, 26 Apr 2022 10:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 26 Apr 2022 10:50 PM IST
सार

सक्रिय केस सोमवार की तुलना में 886 घटकर 15,636 हो गए हैं। पॉजिटीविटी रेट 0.55 फीसदी है। 
 

विज्ञापन
COVID-19: 2483 new infected found, active cases reduced to 15,636
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। इस दौरान सक्रिय केस में भी गिरावट आई। मौतों के आंकड़ों ने एक बार फिर चौंकाया है। सरकार ने बताया कि कोरोना से 1399 और मौतें होने से देश की कुल मृतक संख्या 5,23,622 हो गई। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी के मद्देनजर देश में 86 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। सक्रिय केस सोमवार की तुलना में 886 घटकर 15,636 हो गए हैं। सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 2541 नए संक्रमित मिले थे। इस कारण सक्रिय केस की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई थी। पॉजिटीविटी रेट 0.55 फीसदी है। 2483 नए मरीजों को जोड़कर देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा  4,30,62,569 पर पहुंच गया है। वहीं, 1,399 लोगों की मौत से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,23,622 हो गई है। 

विज्ञापन


असम ने 1347 पुरानी मौतें जोड़ीं
उधर, असम ने 1347 पुरानी मौतों (backlog) को जोड़ा है। इसके कारण बीते 24 घंटों में मौत का कुल आंकड़ा एकदम बढ़कर 5,23,622 हो गया। बीते 24 घंटे की बात करें तो 52 मौतें दर्ज की गई हैं। असम की मौतों के अपडेट के अलावा केरल ने भी 47 मौतों को अपडेट किया है। असम व केरल में बीते 24 घंटे में किसी की मौत महामारी से नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की रिकवरी रेट 98.75 फीसदी है। वहीं कोविड के सक्रिय केसों में 886 की कमी आई है। महामारी से देश में अब तक 4,25,23,311 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 187.95 करोड़ खुराक दी गई है। 


पीएम मोदी की कोरोना पर अहम बैठक बुधवार को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति पर बुधवार को अहम बैठक करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली इस बैठक में देश में कोरोना के हालात पर चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मामले पर एक प्रेजेंटेशन भी देंगे। यह बैठक ऐसे वक्त हो रही है, जब देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed