{"_id":"639a00583655c547416aebe7","slug":"court-re-issues-bailable-warrants-against-mp-navneet-rana-her-mla-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति के खिलाफ जमानती वारंट जारी, विशेष कोर्ट की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति के खिलाफ जमानती वारंट जारी, विशेष कोर्ट की कार्रवाई
Wed, 14 Dec 2022 10:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:27 PM IST
सार
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवारो को अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा के खिलाफ जमानती वारंट फिर से जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवारो को अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा के खिलाफ जमानती वारंट फिर से जारी कर दिया है। दोनों, गिरफ्तारी का विरोध करने और पुलिसकर्मियों को काम से रोकने के मामले में पेश होने में विफल रहे।
विज्ञापन
इसी साल अप्रैल में मुंबई पुलिस ने राणा दंपत्ति को कथित रूप से विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वे उपनगर बांद्रा में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए थे और उन्होंने प्रदर्शन किए थे।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश आरएन रोकड़े ने पिछली सुनवाई में यह देखते हुए राणा दंपति के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था कि वे पुलिस द्वारा मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्हें 14 दिसंबर यानी आज को अदालत में पेश होने और पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान कर वारंट रद्द कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
लेकिन वे बुधवार को भी अदालत में पेश नहीं हुए, जिसके बाद अदालत ने फिर से जमानती वारंट जारी कर दिया। अदालत ने मामले को 10 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।