फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   couple grave was found in the Harappan settlements excavated at rakhigarhi haryana

हरियाणा के राखीगढ़ी हुई हड़प्पाकालीन कब्रों की खुदाई, युवा जोड़े का मिला कंकाल

Wed, 09 Jan 2019 12:11 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 09 Jan 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
couple grave was found in the Harappan settlements excavated at rakhigarhi haryana
युवा जोड़े का कंकाल

पुणे की डेक्कन कॉलेज डीम्ड विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों को  खुदाई के दौरान एक युवा जोड़े का कंकाल मिला है। खुदाई के दौरान दोनों एक ही कब्र में मिले और पुरुष कंकाल का चेहरा महिला की तरफ था। यह कंकाल हिरयाणा के राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता का बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


यह पहली बार है जब हड़प्पा सभ्यता की खुदाई के दौरान किसी युगल की कब्र मिली है। हैरानी की बात यह है कि अब तक हड़प्पा सभ्यता से संबंधित कई कब्रिस्तानों की खुदाई की जा चुकी है, लेकिन आज तक किसी भी युगल के इस तरह दफनाने का मामला सामने नहीं आया था। हरियाणा का राखीगढ़ी दिल्ली से 150 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में स्थित है।   
विज्ञापन


पुरातत्वविदों ने बताया खुदाई के दौरान मिले साक्ष्यों से पता चलता है कि जोड़े को एक ही समय में दफनाया गया है। क्योंकि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है कि पहले किसी एक को फिर दूसरे को दफनाया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा जोड़े का कंकाल मिलना पुरातत्वविदों की रूचि को बढ़ा रहा है। पुणे मानद विश्वविद्यालय ने इस खोज की पूरी जानकारी अंतर्राष्ट्रीय जर्नल एसीबी जर्नल ऑफ एनाटोमी एंड सेल बायोलोजी में प्रकाशित किया है। इस रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि कंकाल का मुंह, हाथ और पैर सभी एक समान एक समय के हैं। इससे पता चल रहा है कि दोनों को जवानी के समय एक साथ दफनाया गया होगा।  

पुरातत्वविदों ने राखीगढ़ी में करीब 62 कब्रों की खुदाई की है। 

खुदाई और विश्लेषण यूनिवर्सिटी के पुरातत्व विभाग और इंस्टिट्यूट ऑफ फरेंसिक साइंस, सोल नैशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन द्वारा किया गया। इस पूरी खुदाई की जानकारी देने वाले वसंत शिंदे ने बताया कि भारतीय पुरातत्वविदों ने मिलकर युगलों के दफनाने पर चर्चा की। इससे पूर्व लोथल में खोजे गए एक हड़प्पा युगल कब्र को माना गया था कि वह विधवा थी और उसे अपने पति की मौत के बाद दफनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed