{"_id":"577e32f44f1c1b72027fbf3e","slug":"couple-call-off-marriage-over-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को लेकर हुआ पति-पत्नी में झगड़ा, तोड़ दी शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को लेकर हुआ पति-पत्नी में झगड़ा, तोड़ दी शादी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Jul 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
मोदी के नाम पर बहस करते-करते टूट गई शादी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पीएम मोदी को लेकर एक जोड़े में झगड़ा हो गया और उन्होंने आपस में शादी करने से मना कर दिया। युवक एक बिजनेस मैन है, जबकि महिला एक सरकारी कर्मचारी है।
विज्ञापन
कुछ ही दिनों में दोनों की शादी होने वाली थी। दोनों एक मंदिर में मिले और वहां पर इस बात पर चर्चा करने लगे कि शादी समारोह में होने वाले खर्च को आपस में कैसे बांटना है। सब कुछ सही जा रहा था। और तभी देश में आर्थिक मंदी की बात उठ गई। बस फिर क्या था, इसी मुद्दे पर दोनों के बीच जैसे एक बहस ही छिड़ गई।
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी महिला ने कहा कि देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए पीएम मोदी ही जिम्मेदार हैं, लेकिन युवक पीएम मोदी का एक समर्थक था। दोनों के बीच इसी बात पर बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लेने का फैसला कर लिया। दोनों ने अपने परिवार वालों को भी इस बारे में बता दिया कि अब वे आपस में शादी नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन