{"_id":"5f538f438ebc3e54c63291d3","slug":"countrys-eyes-are-on-us-army-chief-to-jawans-on-forward-posts-on-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख ने बढ़ाया जवानों का हौसला, कहा- पूरे देश की नजरें हम पर टिकीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना प्रमुख ने बढ़ाया जवानों का हौसला, कहा- पूरे देश की नजरें हम पर टिकीं
Sat, 05 Sep 2020 06:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अपने सैनिकों का हौसला बढ़ाया है। सेना प्रमुख ने कहा कि इस वक्त पूरे देश की नजरें उन पर हैं और सेना को मौजूदा हालातों में जोश और धैर्य दोनों के साथ काम करने की दरकार है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीमा के समीप भारतीय सैनिकों को संबोधित करते हुए नरवणे ने सैनिकों से कहा, 'देश के लोगों की नजरें हम पर हैं। जोश के साथ साथ आपको धीरज औस संयम से काम लेना है।'
विज्ञापन
इस दौरान सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लद्दाख सेक्टर में विभिन्न अभियानों में सैनिकों के योगदान की प्रशंसा की। बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने दो और तीन सितंबर को लेह का दौरा किया था।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है। स्थिति बहुत ही नाजुक और गंभीर है। वहीं हमारे जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वो हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
सेनाध्यक्ष ने कहा था, 'मैंने लेह पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों का दौरा किया। मैंने अधिकारियों, जेसीओ से बात की और तैयारियों का जायजा लिया। जवानों का मनोबल ऊंचा है और वे सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।'
जनरल नरवणे ने कहा था, 'एलएसी पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता की रक्षा हो सके। हम बातचीत के जरिए स्थिति से निपटेंगे।