फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corruption a non-issue in West Bengal

भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं आया काम, 'दीदी' के विकास के दावे में दिखा दम

Thu, 19 May 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
Corruption a non-issue in West Bengal
'दीदी' के विकास के दावे में दिखा दम - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में अपने विरोधियों को परास्‍त करके फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए तैयार ममता बनर्जी के काम करने का दावा आखिरकार काम कर ही गया। वहीं विरोधियों की तरफ से उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनको लोगों का साथ नहीं मिला। पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव परिणाम इसी बात की ओर इशारा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 45 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन


चुनावों में ममता बनर्जी अपने कामों को लेकर जनता के बीच गई और उसी के नाम पर वोट मांगा। दूसरी तरफ राज्य की प्रमुख विरोधी पार्टी सीपीआई और कांग्रेस गठबंधन ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया। पर उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी के पिछले शासन के दौरान सारदा चिट फंड स्कैम और नारदा स्टिंग ऑपरेशन में टीएमसी नेताओं के फंसने पर पार्टी की खूब फजीहत हुई। नारदा स्टिंग ऑपरेशन में तो टीएमसी के 11 नेता वोटिंग को लेकर रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे। पश्चिम बंगाल के शहरी क्षेत्रों में इस बात काफी असर हुआ था। पर ग्रामीण क्षेत्रों में ये स्टिंग कोई खास असर नहीं डाल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रैलियों में भी ममता बनर्जी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिकतर शांत ही दिखाई पड़ी। बाद में एक चुनावी सभा में उन्होंने स्वीकार किया था कि अगर उन्हें इस मामले की जानकारी पहले होती तो वो पहले ही टिकट बंटवारे के दौरान इस बात का ध्यान रखती।


ममता बनर्जी ने कई बार खुले मंच पर साफ तौर पर मतदाताओं से कहा कि आप मुझे वोट दीजिए न कि मेरे पार्टी के सदस्यों को। यह कहकर लोगों से अपील करती रही कि मुझे एक बार फिर से मौका दीजिए।

जब लोगों की राय जानने की कोशिश गई तो लोगों ने कहा कि उन्होंने एक विकास का काम करने वाले मुख्यमंत्री को वोट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed