फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corornavirus In India Statewise Patient Of Covid 19 Confirmed Cases And Death Toll Numbers Of India Till 30 April

देश में कोरोना मामलों की संख्या 33610 हुई, जानें किस राज्य में कितने संक्रमित मरीज

Thu, 30 Apr 2020 09:03 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 30 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Corornavirus In India Statewise Patient Of Covid 19 Confirmed Cases And Death Toll Numbers Of India Till 30 April
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1823 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 33,610 हो गई है, जिसमें 24,162 सक्रिय हैं, 8373 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 1075 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश का महाराष्ट्र राज्य है। मुंबई के धारावी में आज 25 नए मामले सामने आए। धारावी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 369 हो गई है, जिनमें 18 मौतें शामिल हैं।  पश्चिम बंगाल में 11 और लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई है, जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार लोगों से लगातार अपील कर रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा सामाजिक दूरी का पालन करें और नियमित तौर पर हाथ धोएं। वहीं, अब तक किस राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में कितने मामले सामने आए, उसे एक सूची के रूप में देखें... (ये संख्या शाम 7:00 बजे तक की है)

राज्यवार सूची

    राज्य और केंद्रशासित प्रदेश       संक्रमित मामले     अस्पताल से छुट्टी     मौत  
1. अंडमान एवं निकोबार  33 15 0
2. आंध्र प्रदेश  1403 321 31
3. अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4. असम 41 29 1
5. बिहार 407 65
6. चंडीगढ़ 68 18 0
7. छत्तीसगढ़ 40 36 0
8. दिल्ली 3439 1092 56
9. गोवा 7 7  
10. गुजरात 4082 527 197
11. हरियाणा 329 227 3
12. हिमाचल प्रदेश 41 27 2
13. जम्मू कश्मीर 581 192 8
14. झारखंड 107 19 3
15. कर्नाटक 565 229 21
16. केरल 497 383 3
17. लद्दाख 22 16 0
18. मध्यप्रदेश 2560 461 130
19. महाराष्ट्र 9915 1593 432
20. मणिपुर 2 0
21. मेघालय 12 11 1
22. मिजोरम 1 0
23. नागालैंड 0 0 0
24.. ओडिशा 142 39 1
25. पुडुचेरी 9 5 1
26. पंजाब 375 104 19
27. राजस्थान 2556 592 58
28. तमिलनाडु 2223 1258 27
29. तेलंगाना 1016 409 25
30. त्रिपुरा 3 2 0
31. उत्तराखंड 55 36 0
32. उत्तर प्रदेश 2203 513 39
33. पश्चिम बंगाल 744 139 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed