{"_id":"5e8912f38ebc3e6fa571db56","slug":"coronavirus-ventilator-made-by-iit-hyderabad-run-6-hours-without-electricity-save-lives-operate-with-mobile-app-know-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: बिना बिजली 6 घंटे चलने वाला वेंटिलेटर बचाएगा जान, मोबाइल एप से होगा ऑपरेट, जानें कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: बिना बिजली 6 घंटे चलने वाला वेंटिलेटर बचाएगा जान, मोबाइल एप से होगा ऑपरेट, जानें कीमत
Sun, 05 Apr 2020 04:36 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 05 Apr 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में अब बिजली कटने से वेंटिलेटर के सहारे जीवित मरीजों की जान नहीं जाएगी। आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने इंटरनेट ऑफ थिकिंग पर आधारित वेंटिलेटर तैयार किया है, जो मोबाइल एप से चलेगा। यह सामान्य छोटी बैटरी से भी पांच से छह घंटे तक काम कर सकता है। इस वेंटिलेटर की कीमत महज एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
आईआईटी हैदराबाद के सेंटर फॉर हेल्थकेयर एंटरप्रेन्योरशिप के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप एरोबियोसिस इनोवेशंस ने इस वेंटिलेटर को उस समय तैयार किया है, जब दुनिया के तमाम देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वायरस का फेफड़ों में सीधा हमला होने के कारण वेंटिलेटर की सबसे अधिक जरूरत होती है।
अब तक इस वायरस से बचाव की कोई वैक्सीन या दवा उपलब्ध नहीं है। प्रोफेसर रेनू जॉन का कहना है कि जीवन लाइट वेंटिलेटर में वायरलेस कनेक्टिविटी है। इंटरनेट संचालित वेंटिलेटर को रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है। कोरोना के प्रकोप में जीवन लाइट से डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भी सुरक्षा होगी।
विज्ञापन
बिना बिजली भी वेंटिलेटर बैटरी से पांच से छह घंटे तक काम कर सकता है। ग्रामीण व दूरदराज के ऐसे इलाकों में यह बेहद कारगर होगा, जहां बिजली कटने की दिक्कत रहती है।